कार में लॉक हुआ मासूम! चाबी अंदर रह गई, गेट नहीं खुला तो मची अफरा-तफरी

जैसे-जैसे समय बीत रहा था, परिजनों और आसपास मौजूद लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही थी. बच्चे को किसी तरह शांत रखने की कोशिश की गई. लोग लगातार उसे हिम्मत देते रहे और कार का लॉक खोलने का रास्ता तलाशते रहे.

Advertisement
मासूम को कार से निकालने की मशक्कत करते लोग.(Photo:ITG) मासूम को कार से निकालने की मशक्कत करते लोग.(Photo:ITG)

हिमांशु पुरोहित

  • सागर ,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

MP News: सागर शहर के तहसील इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बच्चा अचानक कार के अंदर फंस गया. कार का गेट अंदर से लॉक हो गया और काफी कोशिशों के बावजूद बाहर से दरवाजा नहीं खुला. कार के अंदर बच्चा फंसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लोगों ने काफी मशक्कत की. आखिरकार कार का लॉक खोला गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता उसे स्कूल छोड़ने के लिए कार से जा रहे थे. रास्ते में उन्हें स्टेशनरी का कुछ सामान लेना था. इसके लिए उन्होंने कार को स्टेशनरी की दुकान के पास रोका. इस दौरान बच्चा कार की ड्राइवर सीट पर ही बैठा रहा. पिता कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर चले गए और कार की चाबी भी अंदर ही लगी रह गई.

इसी दौरान बच्चे ने अनजाने में कार को अंदर से लॉक कर लिया. कुछ देर बाद जब पिता स्टेशनरी लेकर वापस कार के पास पहुंचे, तो उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन कार का दरवाजा नहीं खुला. उन्होंने देखा कि बच्चा कार के अंदर लॉक हो चुका था.

बच्चे को कार के अंदर फंसा देखकर पिता घबरा गए. उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग कार के शीशे के पास पहुंचकर बच्चे को अंदर से लॉक खोलने के लिए समझाने लगे. लेकिन बच्चा स्थिति को समझ नहीं पा रहा था और घबराने लगा.

Advertisement

इसके बाद लोगों ने काफी मशक्कत शुरू की. सावधानी बरतते हुए कार का लॉक खोलने का प्रयास किया गया. कुछ देर की कोशिश के बाद आखिरकार कार का गेट खुल गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. देखें VIDEO:- 

बच्चे के कार से बाहर आते ही उसके पिता और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. कुछ देर पहले तक जहां बच्चे के कार के अंदर फंसे होने से अफरा-तफरी का माहौल था, वहीं सुरक्षित बाहर निकलने के बाद स्थिति सामान्य हुई.

गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिल गई और सभी ने मिलकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, यह घटना एक बार फिर बताती है कि छोटे बच्चों को कार में अकेला छोड़ना कितना जोखिम भरा हो सकता है. कार से बाहर निकलते समय चाबी और लॉकिंग सिस्टम की स्थिति जरूर जांचें और बच्चों को वाहन के अंदर अकेला न छोड़ें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »