मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा हत्या मामले की आरोपी रिटायर्ड जज गिरीबाला के घर शनिवार रात चोरी की वारदात हुई है. हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े इस घर में हुई चोरी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजे करीब तीन नकाबकोश चोर गिरीबाला के घर में घुसे और वहां से सोने के जेवरात समेत कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए. बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में गश्त कर रहे चार्ली वाहन के पुलिसकर्मियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली.
पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान चोरों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस की कार्रवाई के बीच चोर चोरी का सामान मौके पर छोड़कर भाग निकले. जानकारी के अनुसार घर से एक रिवॉल्वर, सोने का हार हुआ चोरी ओर कई जरूरी डॉक्युमेंट चोरी हुई हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब गिरीबाला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान और दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है. वहीं, हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े घर में जो कि पहले से एक क्राइम सीन है वहां चोरी होने के बाद सुरक्षा और जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. भोपाल में देर रात हुई इस चोरी की वारदात के बाद पुलिस अब हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.
एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर देर रात 3 नकाबकोश चोर घुसे थे ,नकाबकोश बदमाश पीछे से 1st फ्लौर पर बने दरवाजे से अंदर घुसे थे, चूंकि अभी गिरिबाला सिंह और उनका छोटा बेटा समर्थ सिंह जेल में हैं तो घर में सिर्फ उनका बड़ा बेटा था. उन्होंने सुबह देखा कि कमरे का सामान बिखरा हुआ था तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी . क्षेत्र में घूम रही चार्ली ने घर के आसपास जब सर्चिंग अभियान चलाया तो तीन संदिग्ध आदमी घूमते हुए दिखाई दिए.
पुलिस ने उनसे जब पूछताछ की तो तीनों आदमी ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और तीनों संदिग्ध चोर भाग निकले. उनके पास जो बैग था वह वहां पर छोड़कर चले गए, बैग में कुछ चांदी की कटोरी और कुछ डॉक्यूमेंट मौजूद थे, वहीं पुलिस के पास जब गिरीवाला सिंह का बेटा पहुंचा, उन्होंने थाने में बताया कि हम लोग घर में सो रहे थे सुबह जब देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था तो हम लोग तुरंत थाने आए .
अभी पुलिस पड़ताल कर रही है कि घर में से कितना सामान चोरी हुआ है क्योंकि परिवारजन का कहना है कि हमको भी ज्यादा इसका नॉलेज नहीं है कि क्या क्या सामान चोरी हुआ है. मगर पुलिस पूछताछ कर रही है कि बैग में जो चांदी के कप और भी कुछ जरूरी आइटम्स मिले हैं क्या सच में वह गिरीवाला सिंह के घर के हैं, परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है और पुलिस उन संदिग्धों को लगातार ढूंढने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया.एसीपी बोले जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.
धर्मेंद्र साहू