MP: सरकारी नौकरी की चाह में जिंदगी से हार गया युवक, फॉरेस्ट गार्ड की 25KM की दौड़ पूरी करने से पहले बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

एमपी के बालाघाट जिले में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए एक युवक की तबीयत बिगड़ गई. युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement
25 किमी की दौड़ पूरी करने से पहले युवक की तबीयत बिगड़ी 25 किमी की दौड़ पूरी करने से पहले युवक की तबीयत बिगड़ी

aajtak.in

  • बालाघाट,
  • 26 मई 2024,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फॉरेस्ट गार्ड पद पर भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 25 किलोमीटर की इस दौड़ को पूरा करने की कोशिश कर रहा एक युवक बेहोश होकर गिर गया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.  

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सलीम मौर्य (27) के रूप में हुई है, जोकि शिवपुरी जिले का रहने वाला है.  

Advertisement

डिविजन फॉरेस्ट ऑफिसर (DO) अभिनव पल्लव ने बताया, "वन विभाग में वन रक्ष पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद 108 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए, जिसमें 25 किलोमीटर की पैदल दूरी चार घंटे में तय करनी थी. वॉक टेस्ट सुबह छह बजे शुरू हुआ. लौटते समय टेस्ट की प्रतियोगिता से ठीक तीन किलोमीटर पहले सलीम मौर्य की हालत बिगड़ गई."   

104 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में हुए पास

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि मौर्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि 108 में से 104 उम्मीदवारों ने समय सीमा के भीतर वॉक पूरी की. 

23 मई को बालाघाट गया था युवक

मृतक युवक के चचेरे भाई विनोद जाटव ने बताया कि सलीम ने लिखित परीक्षा पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए 23 मई को बालाघाट की यात्रा की. उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »