MP: इकलौती बेटी ने घर में लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव, B.sc छात्रा के मौत से सदमे में परिवार

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका पाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मृतका मेडिकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा थी. तनाव समेत अन्य कारणों की जांच की जा रही है.

Advertisement
फाइल फोटो.(Photo: Dharmendra Kumar Sharma/ITG) फाइल फोटो.(Photo: Dharmendra Kumar Sharma/ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, परीक्षित बढ़िका की बेटी प्रथा (मृतका) सांईनाथ कॉलोनी की निवासी थी. बुधवार शाम वह घर पर ही मौजूद थी. इसी दौरान उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर थे.

यह भी पढ़ें: इंदौर: गोल्ड इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3.5 करोड़ की ठगी, क्राइम ब्रांच ने मथुरा के शातिर ठगों को दबोचा

मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा थी

प्रथा मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस के मुताबिक वह नियमित रूप से कॉलेज जाती थी और पढ़ाई कर रही थी. प्रारंभिक जानकारी में किसी प्रकार की शैक्षणिक समस्या सामने नहीं आई है.

जांच अधिकारी तनवीर सिंह ने बताया कि प्रथा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. उसके पिता एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करते हैं.

Advertisement

मर्ग कायम, परिजनों के बयान के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ में परिवार ने किसी विवाद या आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं दी है.

फिलहाल छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस तनाव या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है. परिजनों के बयान अभी दर्ज होना बाकी हैं, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement