नीरज चोपड़ा ने पानी में फेंका जेवलिन! मालदीव टूर का नया वीडियो आया सामने

नीरज ने एक छोटा सा ब्रेक लिया है और अब वो मालवीद में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं. अपना खेल और जेवलिन नीरज को कितना प्रिय है, मालदीव में इसकी एक झलक भी देखने को मिली. हॉलीडे टाइम में भी नीरज बेहतर जेवलिन थ्रो के बारे में ही सोचते रहते हैं.

Advertisement
नीरज चोपड़ा की ट्रेनिंग स्टार्ट, मैदान के बाद अब समुद्र की गहराई में गाड़ा जेवलिन! नीरज चोपड़ा की ट्रेनिंग स्टार्ट, मैदान के बाद अब समुद्र की गहराई में गाड़ा जेवलिन!

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST
  • हॉलीडे टाइम में भी नीरज जेवलिन थ्रो के बारे में सोचते रहते हैं
  • नीरज पानी की गहराई में जेवलिन थ्रो की प्रैक्टिस करते दिखाई दिए

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा अब वेकेशन मूड में आ गए हैं. नीरज ने एक छोटा सा ब्रेक लिया है और अब वो मालदीव में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं. अपना खेल और जेवलिन नीरज को कितना प्रिय है, मालदीव में इसकी एक झलक भी देखने को मिली है. नीरज यहां हॉलीडे टाइम में भी जेवलिन थ्रो के बारे में ही सोचते रहते हैं.

Advertisement

नीरज के मालदीव टूर की शुरुआत फुरावेरी रिजॉर्ट से हुई. 23 वर्षीय एथलीट ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठा रहे हैं. वीडियो में नीरज पानी की गहराई में जेवलिन थ्रो की प्रैक्टिस करते दिखाई दिए. पानी के अंदर नीरज ने रनअप लिया और अपना जेवलिन फेंकने का स्टाइल दिखाया.

नीरज ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आसमान पर या जमीन पे या पानी के अंदर, मैं हमेशा सिर्फ जेवलिन के बारे में सोच रहा हूं.' इसके बाद नीरज ने लिखा, 'ट्रेनिंग शुरू हो गई है.' नीरज के इस वीडियो के बैकग्राउंड में एआर रहमान का 'वंदे मातरम' गाना भी सुनाई दे रहा है.

एथलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल जिताने के बाद नीरज का शेड्यूल काफी बिजी हो गया था. टीवी कमर्शियल से लेकर टीवी शो, सम्मान समारोह और इंटरव्यूज अब एथलीट की जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बन चुके हैं. इसलिए उन्होंने ट्रेनिंग से पहले एक छोटा सा ब्रेक लिया है, ताकि वह दिमाग को रीफ्रेश कर सकें.

Advertisement

नीरज चोपड़ा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. इससे पहले यह कारनामा साल 2008 में अभिनव बिंद्रा ने करके दिखाया था. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक्स के फाइनल में 87.58 मीटर दूर जेवलिन थ्रो कर इतिहास रचा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »