कुछ लोग खुद को कुछ ज्यादा ही स्मार्ट समझते हैं लेकिन कई बार यह चालाकी उन्हें भारी पड़ जाती है. हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और अब पुरुषप्रधान सोच का बोलबाला नहीं रहा है. लेकिन आज भी कुछ लोग इस प्रजाति के बचे हैं जो लड़कियों को लेकर दकियानूसी सोच रखते हैं.
इस शख्स के बारे में जानकर तो यही लगता है कि दुनिया में लड़कियों के बारे में पारपंरिक सोच अभी भी पीछे नहीं छूटी है. इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड का एक टेस्ट लिया और यह जानने की कोशिश की कि वह मैरिज मटीरियल है या नहीं. वह यह जानना चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड शादी के रिश्ते के लिए फिट बैठती है या नहीं. यह टेस्ट लेने के लिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने गंदे और अव्यवस्थित कमरे पर बुलाया. उसने सोचा था कि अगर उसकी गर्लफ्रेंड घर में घुसते ही सफाई शुरू कर देगी तो वह उसकी बीवी बनने के लायक है.
बदकिस्मती से, इस लड़की ने घर की सफाई करने की कोई कोशिश नहीं की. वह उसके घर आई, खाना खाया और अगले दिन चली गई. लेकिन इस आदमी की बेवकूफी का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ. उसने अपना अनुभव ट्विटर पर भी शेयर कर दिया. उसने लिखा, 'मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को पहली बार अपने घर पर बुलाया और ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत निराश हुआ. वह सुबह आई थी और बिना बर्तन साफ किए चली गई. मुझे लगा था कि वह मैरिज मटीरियल है लेकिन इस गर्लफ्रेंड टेस्ट में वह पूरी तरह से फेल हो गई.'
प्रज्ञा बाजपेयी