Advertisement

लाइफस्टाइल

कोरोना से बचाव जरूरी, जिम जाते हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

aajtak.in
  • 14 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST
  • 1/14

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भारत में कोरोना के कुल 85 मरीज हैं जबकि इस जानलेवा महामारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है. WHO ने कोरोना वायरस को लेकर कई तरही की चेतावनी जारी की है और लोगों से विशेष सावधानियां बरतने को कहा है.

  • 2/14

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार की तरफ से भी लोगों को सावधान किया जा रहा है. लोगों से साफ-सफाई का ध्यान रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाने को कहा जा रहा है.

  • 3/14

स्कूल-कॉलेज बंद करने के अलावा लोगों से यात्रा करने, मॉल और मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर न जाने या जरूरत पड़ने पर ही जाने की अपील की जा रही है. ऐसे में जिम जाने वाले लोगों के मन में भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या वहां भी कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है.

Advertisement
  • 4/14

ज्यादातर वायरस अंदर के वातावरण में आसानी से फैल जाते हैं. जिम में एक्सरसाइज करने वाले उपकरणों का हर कोई इस्तेमाल करता है. ऐसे में ना चाहकर भी लोग एक-दूसरे के संपर्क में जाते हैं.

  • 5/14

कुछ लोगों को जिम जाने और एक्सरसाइज करने की ऐसी आदत हो जाती है कि वो इसके बिना एक दिन भी नहीं रह पाते हैं. आदत बन जाने के बाद सिर्फ शारीरिक तौर पर ही बल्कि मानसिक रूप से भी जिम की जरूरत महसूस होने लगती है.

  • 6/14

अगर आपके लिए भी जिम जाना बहुत जरूरी है तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें. वायरस को फैलने से रोकने के लिए हाइजीन का विशेष ध्यान रखें.

Advertisement
  • 7/14

क्रॉस ट्रेनर के हैंडल को सिर्फ तौलिये से पोंछने की बजाए उस पर सैनेटाइजर स्प्रे करें और वाइप्स से पोछें. साफ करने के बाद वाइप्स को बंद डस्टबिन में डाल दें.

  • 8/14

जिम में बड़ी संख्या में लोग आते हैं. यहां के जिस भी उपकरण को आप छूते हैं वो आपसे पहले भी किसी ने छुआ होगा और उस पर उसका पसीना भी लगा हो सकता है.

  • 9/14

हालांकि केंट स्टेट यूनिवर्सिटी में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर तारा स्मिथ का कहना है कि पसीने से किसी तरह का वायरस नहीं फैलता है लेकिन गंदे हाथों और स्किन से  ये फैल सकता है.

Advertisement
  • 10/14

डॉक्टर तारा ने कहा, 'जरा सोचिए कि किसी ने अपनी नाक छुई हो और फिर उन्हीं हाथों से जिम का उपकरण छुआ हो. या फिर बिना एक्सरसाइज करते हुए बिना टिश्यू पेपर के खांसा हो.'

  • 11/14

जिम में लगे मैट्स से भी संक्रमण का खतरा हो सकता है. जिम में काम करने वाले लोगों ने भले ही उन उपकरणों की सफाई की हो पर आप जब भी जिम जाएं एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में उपकरण को जरूर साफ करें.

  • 12/14

जिम का कोई भी सतह खुले हाथों से ना छुएं. अपने हाथ में एक टिश्यू पेपर हैंडल पकड़ने के लिए जरूर रखें. जिम में किसी से भी हाथ ना मिलाएं.

  • 13/14

संभव हो तो सबसे व्यस्त घंटों में जिम जाने से बचें. इस तरह जिम में आपका सामना कम से कम लोगों से ही होगा. लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.

  • 14/14

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जरा सा भी बीमार लगने की हालत में जिम आने की बजाए घर पर ही रहें और तब तक जिम ना जाएं जब तक कि आप पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement