Advertisement

होम केयर & डेकोर

राधिका अंबानी ने दिखाया 15 हजार करोड़ के एंटीलिया का अनदेखा कोना, क्रिस्टल की सीढ़ियों और शाही बैकड्रॉप पर टिकीं नजरें, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST
  • 1/9

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का 15 हजार करोड़ का आलीशान घर 'एंटीलिया' अपनी भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर है. त्योहारों से लेकर फंक्शंस तक के लिए घर को जिस तरह सजाया जाता है वो देखने काबिल होता है. बाहर से एंटीलिया की सजावट देखकर ही लोगों की आंखे खुली रह जाती है, लेकिन इस घर का हर कोना लोगों को देखने को नहीं मिलता. कई बार नीता अंबानी के स्टाइलिस्ट्स उनकी वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें एंटीलिया के अंदर की झलक दिख जाती है. ऐसा ही कुछ इस बार तब देखने को मिला जब राधिका अंबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. 

  • 2/9

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अंबानी की कुछ खूबसूरत तस्वीरों के जरिए एंटीलिया का एक ऐसा हिस्सा सामने आया है, जिसने पूरी लाइमलाइट बटोर ली. गणेश उत्सव के मौके पर राधिका जिस शाही अंदाज में नजर आईं, उससे ज्यादा लोगों की नजर उनके पीछे दिख रही चमचमाती क्रिस्टल की सीढ़ियों और रंग-बिरंगे आर्टवर्क वाले बैकड्रॉप पर टिक गई.

  • 3/9

तस्वीरों में एंटीलिया का यह कोना किसी राजमहल से कम नहीं दिख रहा. सफेद संगमरमर, गोल्डन डिटेलिंग, कांच की नक्काशीदार रेलिंग और पीछे बना लाल रंग का खूबसूरत आर्टवर्क मिलकर इस जगह को बेहद रॉयल लुक दे रहे हैं. खास बात ये है कि इस पूरे सेटअप में भारतीय कला और मॉडर्न लग्जरी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

Advertisement
  • 4/9

राधिका की तस्वीरों में पीछे नजर आ रही सीढ़ियां इस पूरे कोने की सबसे खास चीज हैं. इनकी रेलिंग में ट्रांसपेरेंट क्रिस्टल और कट-ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो लाइटिंग में चमकने लगते हैं. रेलिंग के पिलर्स पर बारीक नक्काशी के साथ गोल्डन टच दिया गया है, जबकि ऊपर लगी क्रिस्टल बॉल्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती हैं.

  • 5/9

क्रिस्टल और ग्लास कट वाली इन सीढ़ियों को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी लग्जरी होटल या महल का इंटीरियर हो. कांच और गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन पूरे हिस्से को बेहद शाही और चमकदार लुक दे रहा है.

  • 6/9

एंटीलिया की ये सीढ़ियां जितनी खूबसूरत हैं, उतना ही इनके पीछे का बैकड्रॉप था. गहरे लाल रंग की दीवार पर भारतीय कला की झलक देखने को मिलती है. इसमें खिले हुए गुलाबी कमल, सुनहरे मोर और खूबसूरत ट्रेडिशनल डिजाइन नजर आते हैं. यही आर्टवर्क इस पूरे कोने को सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि एक अलग तरह का इंडियन रॉयल लुक देता है. क्रिस्टल और मार्बल जहां मॉडर्न लग्जरी दिखाते हैं, वहीं कमल और मोर वाला बैकड्रॉप भारतीय संस्कृति की झलक देता है.

Advertisement
  • 7/9

एंटीलिया के इस खास कोने में राधिका भी बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई फूशिया पिंक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी. साड़ी का रंग और पीछे दिख रहा रॉयल रेड बैकड्रॉप एक-दूसरे को खूब कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे.

  • 8/9

राधिका की साड़ी पर एंटीक गोल्ड जरदोजी और मारोड़ी एम्ब्रॉयडरी की गई थी. चौड़े बॉर्डर और बेल-बूटों की बारीक कारीगरी ने इसे और रॉयल बना दिया. खास बात ये थी कि ये साड़ी उनके भरतनाट्यम परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी और इसे उन्होंने गुजराती सीधा पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया था.

  • 9/9

राधिका ने साड़ी के साथ हैवी कुंदन नेकपीस पहना था, जिसमें हरे पन्नों की डिटेलिंग भी नजर आ रही थी. इसके साथ माथापट्टी, मांग टीका, कमरबंद और कंगनों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को और भव्य बना दिया. बालों में गजरे से सजा जूड़ा, आंखों पर विंग्ड आईलाइनर और माथे पर छोटी सी लाल बिंदी ने उनके लुक को खूबसूरत फिनिश दी. उनका पूरा लुक एंटीलिया के इस शाही बैकड्रॉप के साथ ऐसा लग रहा था, जैसे किसी रॉयल पेंटिंग का हिस्सा हो.

Advertisement
Advertisement
Advertisement