Advertisement

होम केयर & डेकोर

झूले पर बैठे बप्पा, चांदी के नंदी और फूलों की सजावट...गणपति उत्सव के लिए दुल्हन-सा सजा नीता और मुकेश अंबानी का 'एंटीलिया', PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST
  • 1/16

अंबानी परिवार सभी त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाता है. दीवाली से लेकर जन्माष्टमी तक के लिए मुंबई स्थित उनका घर 'एंटीलिया' बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया जाता है. ऐसे में जब बात गणपति बप्पा के आगमन की हो तो 'एंटीलिया' की सजावट बहुत ही खास तरह की होती है. कहना गलत नहीं होगा कि गणपति उत्सव के लिए 'एंटीलिया' को दुल्हन की तरह सजाया जाता है. गणपति उत्सव के लिए अंबानी परिवार का घर एंटीलिया एक बार फिर बेहद खास अंदाज में सजाया गया था.

  • 2/16

इस बार एंटीलिया को सिर्फ फूलों और लाइट्स से ही नहीं सजाया गया था, बल्कि पूरे माहौल को एक खूबसूरत थीम के साथ तैयार किया गया  था. कहीं सफेद फूलों के बीच रखी गणपति की कलात्मक मूर्तियां नजर आईं, तो कहीं संतरे से सजी खूबसूरत सजावट ने सबका ध्यान खींचा. वहीं, कमल से सजा पानी का छोटा सा तालाब, रंग-बिरंगी झालरें और विशाल मंदिर जैसी झांकी ने पूरे माहौल को और भव्य बना दिया.

  • 3/16

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में इस बार खास थीम की झलक देखने को मिली. एंटीलिया के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय कला, परंपरा और भक्ति को बेहद खूबसूरत तरीके से सजावट का हिस्सा बनाया गया. तस्वीरें देखकर साफ लगता है कि यहां हर कोने को सिर्फ सजाया नहीं गया, बल्कि कोई संदेश भी दिया गया था.

Advertisement
  • 4/16

सफेद फूलों के बीच गणपति बप्पा
एंटीलिया की सजावट में इस बार सफेद रंग सबसे ज्यादा नजर आया. सफेद फूलों और पत्तियों से पूरा माहौल बेहद शांत और खूबसूरत बनाया गया था. इसी बीच हाथी दांत जैसे रंग की गणपति की खूबसूरत मूर्तियां सजाई गई थीं.

  • 5/16

एक जगह गणपति की मूर्ति को सितार बजाते हुए दिखाया गया, तो दूसरी जगह फूलों से सजे झूले में बप्पा विराजमान नजर आए. इन मूर्तियों की बारीक नक्काशी ने सजावट को खास बना दिया.

  • 6/16

लेकिन इस पूरी सफेद सजावट के बीच संतरे और लड्डुओं का इस्तेमाल सबसे अलग नजर आया. सफेद फूलों वाले पेड़ों पर संतरे लटकाए गए थे और कुछ जगह टोकरियों में भी संतरे सजाए गए. सफेद और नारंगी रंग का ये कॉम्बिनेशन देखने में काफी फ्रेश और आकर्षक लग रहा था. सजावट में जगह-जगह 'लीला' लिखे साइन बोर्ड भी नजर आए.

Advertisement
  • 7/16

घर के अंदर बना कमल वाला खूबसूरत तालाब
एंटीलिया में मेहमानों के स्वागत के लिए एक ऐसा कोना भी तैयार किया गया था, जिसे देखकर लगा जैसे घर के अंदर ही कोई खूबसूरत बगीचा बना दिया गया हो. छत से रंग-बिरंगी मनकों वाली झालरें और झूमर लटकाए गए थे.

  • 8/16

एक दीवार को गुलाबी और सफेद फूलों से पूरी तरह सजाया गया था. नीचे हरी घास बिछाकर नेचुरल लुक देने की कोशिश की गई. इसके पास पानी का एक तालाब बनाया गया था, जिसमें कमल के फूल तैरते नजर आए.

  • 9/16

खास बात यह थी कि ये कमल सिर्फ डेकोरेटिव फूल नहीं थे, बल्कि इनमें लाइट भी लगी थी. गुलाबी और नारंगी रोशनी के साथ पूरा कोना बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा था. वहीं सीढ़ियों पर नीली रोशनी ने इस पूरे सेटअप को एक अलग कंट्रास्ट दिया.

Advertisement
  • 10/16

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव की सजावट में एक बेहद खास झांकी भी देखने को मिली. इसमें ऊपर की तरफ कढ़ाई से तैयार किया गया 'ट्री ऑफ लाइफ' नजर आया.

इसके नीचे छोटे-छोटे मिट्टी के खिलौनों और ट्रेडिशनल आकृतियों से एक पूरी अलग दुनिया तैयार की गई थी. अलग-अलग ट्रेडिशनल कपड़ों में सजी छोटी आकृतियों के जरिए भारतीय उत्सव जैसा सीन बनाया गया.

  • 11/16

इस झांकी की खासियत यही थी कि इसे दूर से देखने पर यह एक खूबसूरत कलाकृति लगती है, लेकिन करीब से देखने पर इसमें कई छोटी-छोटी डिटेल्स नजर आती हैं. भारतीय शिल्प और परंपरा को इस तरह सजावट का हिस्सा बनाया गया कि पूरा सेटअप किसी कहानी की तरह दिखाई दिया.

  • 12/16

एंटीलिया का आंगन बना भव्य मंदिर परिसर
एंटीलिया के खुले हिस्से को इस बार एक बड़े मंदिर परिसर जैसा लुक दिया गया. ऊपर छत से लाल और पीले रंग के बड़े-बड़े कपड़े के लालटेन लटकाए गए थे. कई लेयर में बने इन लालटेन ने पूरे आंगन को एक भव्य चंदवा जैसा लुक दिया.

  • 13/16

नीचे हरियाली और फूलों के बीच भगवान वेंकटेश्वर की विशाल पत्थर की प्रतिमा स्थापित की गई थी. मूर्ति को फूलों की मालाओं और गहनों से सजाया गया था. इसके आसपास बड़ी संख्या में मेहमान नजर आए, जिससे इस जगह की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

  • 14/16

गणपति बप्पा के साथ एंटीलिया में दूसरी देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी बेहद खूबसूरती से सजाया गया था.

एक जगह चांदी जैसी चमक वाली नंदी की मूर्ति नजर आई. इसे फूलों की मालाओं और घंटी से सजाया गया था और पीछे सफेद रंग की नक्काशीदार दीवार बनाई गई थी.

  • 15/16

वहीं एक खूबसूरत जगह पर भगवान कृष्ण की काले पत्थर की मूर्ति भी रखी गई थी. हाथ में बांसुरी लिए कृष्ण की इस मूर्ति के आसपास सफेद रंग के नक्काशीदार पैनल और सजावटी आकृतियां थीं. काले और सफेद रंग का यह कॉम्बिनेशन मूर्ति की खूबसूरती को और उभार रहा था.

  • 16/16

एंटीलिया का यह गणेश उत्सव सिर्फ बड़ी-बड़ी सजावट और भव्यता की वजह से खास नहीं दिखा. इसकी सबसे खास बात ये रही कि सजावट के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय कला, शिल्प, प्रकृति और धार्मिक परंपराओं को शामिल किया गया.

कहीं फूलों से शांत और सफेद माहौल बनाया गया, तो कहीं संतरे और रंगीन रोशनी से उसमें चमक जोड़ी गई. कहीं छोटी-सी झांकी के जरिए भारतीय परंपरा की कहानी दिखाई गई, तो कहीं विशाल मंदिर परिसर जैसा सेटअप तैयार किया गया.

Advertisement
Advertisement