Garmi me Gulkand ke Fayde: बिना चीनी घर पर बनाएं गुलाब का गुलकंद, चेहरे पर आएगा हीरे जैसा निखार

गुलकंद एक ऐसी चीज है जिसे लोग गर्मियों में ताजगी और ठंडक के लिए खूब खाते हैं लेकिन इसके फायदे केवल यहीं तक सीमित नहीं हैं. बल्कि गुलकंद आपके शरीर और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.

Advertisement
गर्मियों में गुलकंद के फायदे (Photo: ITG) गर्मियों में गुलकंद के फायदे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

गर्मियों के तपते मौसम में गुलकंद शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक कूलेंट माना गया है जो शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाने में काफी मददगार होता है. ताजी गुलाब की पंखुड़ियों और मिश्री के से तैयार होने वाला गुलकंद स्वाद में लाजवाब होता है. इसके साथ ही गर्मी में गुलकंद का सेवन आपको भीषण गर्मी में ठंडक देने, सुस्ती दूर करने, एनर्जी देने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

Advertisement

गुलकंद खाने के बेमिसाल फायदे

गुलाब त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, सूजन कम करता है और तेल के उत्पादन को संतुलित करता है. इसमें विटामिन A और C भरपूर मात्रा में होते हैं जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे कि झुर्रियों और फाइन लाइंस से लड़ने में मदद करते हैं.

अगर आप रोजाना घर का बना गुलकंद खाते हैं तो आपको चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों में अपनी बॉडी को कूल रखने में मदद मिलेगी.

शरीर को देता है ठंडक: गुलकंद गुलाब की पत्तियों से मिलकर बनता है इसलिए इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जिससे आपको गर्मी में राहत मिलती है. गुलाब के पंखुड़ियों में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो गर्मियों में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं जैसे लू और डिहाइड्रेशन को कम करने में मदद करते हैं. यह मानसिक तनाव को कम करने और मूड को सुधारने में भी मददगार है.

Advertisement

तनाव और थकान कम करे: इसकी भीनी खुशबू और औषधीय गुण दिमाग को शांत करते हैं और थकान दूर कर बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं.

पाचन के लिए भी असरदार: गुलकंद में प्राकृतिक लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो पाचन को विनियमित करने और कब्ज को रोकने में मदद करते हैं. यह पेट को ठंडा रखने और पेट की अन्य समस्याओं जैसे कि एसिडिटी और जलन को कम करने में भी सहायक है.

स्किन के लिए है बेहतरीन: गुलकंद में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को नुकसान से बचाने और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह त्वचा को चमकदार और टाइट बनाए रखने में भी मददगार होता है.

गुलकंद देता है एनर्जी : गुलकंद में प्राकृतिक शुगर होती है जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है. यह थकान को कम करने में मददगार है.

गुलकंद खाने से पहले बरतें ये सावधानी

गुलकंद का सेवन सीमित मात्रा में करें. अगर आपको डायबिटीज है तो गुलकंद का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें. अगर आपको गुलाब की पंखुड़ियों से एलर्जी है तो गुलकंद का सेवन न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement