भीषण गर्मी में AC-कूलर भी हो रहे फेल! राहत पाने के लिए लोग कर रहे अनोखे 'देसी जुगाड़'; वायरल तरीके देख कहेंगे 'वाह'

Viral Desi Jugaad: भारत में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच अब महंगे AC और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं. ऐसे में चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग घड़े के पानी और खस के पर्दे जैसे पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ AC हेलमेट जैसे मजेदार देसी जुगाड़ों का सहारा ले रहे हैं.

Advertisement
लोग आज कल अपनी बाइक पर बैटरी से चार्ज होने वाले पंखे भी लगा रहे हैं. (Photo: ITG) लोग आज कल अपनी बाइक पर बैटरी से चार्ज होने वाले पंखे भी लगा रहे हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

गर्मी का मौसम भारत में कोई नई बात नहीं है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पड़ रही भीषण और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है. देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है और दोपहर के समय बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है. दिन निकलते ही धूप की तेज किरणों अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर देती हैं और दोपहर तक जाते-जाते तो मानों जैसे ये आग बरसाने लगती हैं. ऐसे में गर्मी में कूल रहना बड़ी चुनौती बन गया है.

ऐसे हालात में जहां एक तरफ लोग एसी, कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग पुराने देसी नुस्खों और अनोखे जुगाड़ों से गर्मी को मात देने की कोशिश कर रहे हैं. मिट्टी के घड़ों के ठंडे पानी से लेकर खस की टट्टियों तक और एसी हेलमेट से लेकर बैटरी वाले छोटे पंखों तक, देशभर में लोग अपने-अपने तरीके से तपती गर्मी से राहत पाने की मशक्कत में लगे हैं. यही वजह है कि हीटवेव के बीच भारत के ये देसी जुगाड़ एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. आज हम आपको इस खबर में उन देसी जुगाड़ों के बारे में बताएंगे, जो लोग तपती गर्मी से राहत पाने के लिए कर रहे हैं.

पुराने देसी तरीके फिर आ रहे हैं काम
दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में हीटवेव लंबे समय से चल रही है. तेजी से बढ़ते कंक्रीट की बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स और कम होती हरियाली के कारण शहर साल दर साल और भी ज्यादा गर्म होते जा रहे हैं. इसका असर लोगों की सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई दे रहा है.

इस तरह की गर्मी में AC, कूलर और पंखे भी फेल हो रहे हैं. आप कितनी भी अच्छी कंपनी का AC, कूलर या पंखा ले लें फिर भी वो सुकून नहीं मिल पा रहा है, जिसकी लोगों को इस तपति गर्मी में तलाश है. ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग फिर से ट्रेडिशनल भारतीय तरीकों की ओर लौट रहे हैं. मिट्टी के घड़ों का ठंडा पानी, खस का पर्दा, घरों के बरामदे और नेचुरल वेंटिलेशन जैसी चीजों का इस्तेमाल लोगों के बीच फिर लोकप्रिय हो रहे हैं.

घर को ठंडा रखने और तपती गर्मी से राहत दिलाने के अलावा ये तरीके बिजली की खपत भी कम करने में भी मदद करते हैं. इन तरीकों का इस्तेमाल करने से घर के साथ ही शरीर भी नेचुरल रूप से ठंडा रहता है.

नए-नए जुगाड़ भी हो रहे वायरल
गर्मी से राहत पाने के लिए तोल ना केवल पुराने तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कई नए-नए देसी जुगाड़ खूब वायरल हो रहे हैं. कई तरह की रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें लोग बहुत सी चीजें करके गर्मी से खुद को बचा रहे हैं. कोई बाइक पर छोटा पंखा लगाकर चल रहा है तो कोई छाते और कूलिंग डिवाइस का कॉम्बिनेशन तैयार कर रहा है. कुछ लोगों ने गर्मी से बचने के लिए अपने हिसाब से अनोखे और बिल्कुल अलग तरीके खोज लिए हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

पहनने वाले कूलिंग गैजेट्स पर भी हो रही रिसर्च
गर्मी से राहत के लिए पहनने वाले कूलिंग गैजेट्स पर भी लगातार काम चल रहा है. बाजार में ऐसे प्रोडक्ट्स आने लगे हैं जो इस तपती गर्मी में शरीर का तापमान कम रखने का दावा करते हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये हर किसी के लिए किफायती नहीं है. 

Advertisement

क्या AC हेलमेट सचमुच कारगर हैं?
पिछले कुछ दिनों से AC हेलमेट भी चर्चा में है. इन्हें खास तौर पर कड़ी धूप में बाइक पर ट्रैवल करने वालों को गर्मी से बचाने के लिए बनाया जा रहा है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी ये कहना बहुत मुश्किल है कि ये कितने असरदार हैं. इसके साथ ही इनकी कीमत और लंबे समय तक सही तरीके से काम करने की क्षमता को लेकर भी और टेस्टिंग की जरूरत है.

सिर्फ जुगाड़ नहीं, शहरों को भी बदलने की जरूरत
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मी अब सिर्फ एक मौसम नहीं बल्कि बड़ी समस्या बन गई है, जिसका समाधान सिर्फ गैजेट्स या छोटे-छोटे देसी जुगाड़ नहीं हैं. इनके लिए शहरों को बदलने की जरूरत है. शहरों में ज्यादा पेड़ लगाने, ठंडी छतों का इस्तेमाल बढ़ाने, बेहतर शहरी योजनाओं और पब्लिक प्लेसेज को गर्मी झेलने के लायक बनाने की जरूरत है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »