Tomato Juice for Skin: दाग-धब्बों से हैं परेशान? चेहरे पर लगाएं टमाटर का रस, ग्लोइंग स्किन देख सहेलियां भी पूछेंगी राज!

Tomato Juice for Skin: चमकती और बेदाग त्वचा के लिए टमाटर एक वरदान है, इसमें मौजूद लाइकोपीन और विटामिन स्किन से टैनिंग हटाकर नेचुरल ग्लो लाते हैं. आए जानते हैं कि चेहरे पर टमाटर का रस लगाने का सही तरीका और इसके अनगिनत फायदे, जिससे आपकी स्किन खिल उठेगी और दाग-धब्बे भी दूर होंगे.

Advertisement
लाल टमाटर त्वचा के लिए भी अच्छे होते हैं. (PHOTO:ITG) लाल टमाटर त्वचा के लिए भी अच्छे होते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

Tomato Juice for Skin: सुबह आईने में खुद को देखते हुए अगर चेहरे के दाग-धब्बे आपकी नजरों में सबसे पहले आते हैं, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं. धूप, धूल, तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी का असर हमारी स्किन पर ही सबसे पहले पड़ता है और साफ दिखाई भी देने लगता है. कई बार महंगे प्रोडक्ट्स भी वह ग्लो नहीं दे पाते जिसकी हम उम्मीद करते हैं. 

Advertisement

मगर आपको घबराने की जरूरत नहीं है,क्योंकि हमारी रसोई में एक ऐसी चीज मौजूद है, जो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. हर सब्जी में डलने वाले लाल-लाल टमाटर आपकी स्किन के लिए छोटा सा चमत्कार बन सकते है. एक ऐसा घरेलू नुस्खा, जो न सिर्फ आसान है बल्कि असरदार भी है.

स्किन के लिए क्यों सुपरफूड है टमाटर?

टमाटर का रस प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को गहराई से साफ करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं. टमाटर की हल्की अम्लीय प्रकृति स्किन के pH बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे चेहरे पर ताजगी और निखार दोनों आते हैं.

यही वजह है कि नियमित इस्तेमाल से स्किन पहले से ज्यादा साफ और ग्लोइंग नजर आने लगती है. अगर आप दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो टमाटर का रस सीधे चेहरे पर लगाना एक आसान उपाय है.

Advertisement

इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस एक ताजा टमाटर लें, उसे काटकर उसका रस निकाल लें और कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें. यह प्रोसेस आपको हफ्ते में 3 से 4 बार दोहरानी है, इससे स्किन में फर्क साफ दिखाई देने लगेगा.

ऑयली स्किन वाले ऐसे करें इस्तेमाल

ऑयली स्किन वालों के लिए टमाटर किसी वरदान से कम नहीं है. यह एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है. आप टमाटर के रस में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं. इससे चेहरा फ्रेश और मैट दिखता है, साथ ही ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है.

चेहरे से टैनिंग को कैसे करें साफ?

अगर आपकी स्किन टैन हो गई है, तो टमाटर का रस उसे हल्का करने में भी मदद करता है. टमाटर में मौजूद लाइकोपीन स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में काम आता है. टमाटर के रस में थोड़ा सा दही मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें, यह टैनिंग कम करने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाता है.

ड्राई स्किन क्या लगा सकते हैं टमाटर का रस

ड्राई स्किन वालों के लिए भी टमाटर फायदेमंद हो सकता है, बस इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है. टमाटर के रस में थोड़ा शहद मिलाकर लगाने से स्किन को नमी मिलती है और रूखापन कम होता है. इससे चेहरा सॉफ्ट और हेल्दी दिखने लगता है.

Advertisement

हालांकि, टमाटर का इस्तेमाल करते समय एक बात का ध्यान रखना जरूरी है, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इससे किसी भी तरह की एलर्जी या जलन से बचा जा सकता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement