Tips to make Moong Dal Payasam: न चीनी और न चाशनी, मीठा में बनाएं मूंग दाल का ठंडा-ठंडा पायसम, शिल्पा शेट्टी को भी है पसंद

Tips to make Moong Dal Payasam: अगर आपको भी मीठा खाने का मन करता है लेकिन रोज वही लड्डू और बर्फी खाकर बोर हो चुके हैं तो आपको गुड़ और इलायची की खुशबू वाला मूंग दाल पायसम एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. यह झटपट बनने वाला क्रीमी डेजर्ट खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद हेल्दी है.

Advertisement
मूंग दाल पायसम (Photo: ITG) मूंग दाल पायसम (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST

Tips to make Moong Dal Payasam: भारतीय घरों में जब भी कुछ मीठा खाने या बनाने की बात होती है तो दिमाग में सबसे पहले लड्डू, बर्फी या फिर पारंपरिक चावल की खीर का ख्याल आता है. लेकिन बार-बार एक ही जैसा मीठा खाकर स्वाद थोड़ा फीका लगने लगता है. अगर आप इस बार अपनी फैमिली के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी पूरी तरह फायदेमंद हो तो दक्षिण भारत का प्रसिद्ध मूंग दाल पायसम परफेक्ट चॉइस है.

Advertisement

भुनी हुई मूंग दाल, गाढ़े नारियल के दूध, सौंधी इलायची और आयरन से भरपूर गुड़ के मेल से बनी यह रेसिपी न सिर्फ बेहद क्रीमी और रिच लगती है, बल्कि चीनी मुक्त होने के कारण यह आपकी सेहत और फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का एकदम आसान और पारंपरिक तरीका.

मूंग दाल पायसम 
यह पायसम (जिसे तमिल में पारुप्पु पायसम भी कहा जाता है) मूंग दाल और गुड़ के मिश्रण से तैयार होता है जिसे पारंपरिक रूप से नारियल के दूध में पकाया जाता है. .

आवश्यक सामग्री:
बिना छिलके वाली मूंग दाल: 1 कप

गुड़ (कद्दूकस किया हुआ): 1 से 1.5 कप (स्वादानुसार)

नकायल का गाढ़ा दूध: 1 कप

इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

सोंठ (अदरक) पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक, ट्रेडिशनल फ्लेवर के लिए)

Advertisement

काजू और किशमिश: 10-12

नारियल के बारीक टुकड़े: 2 बड़े चम्मच (फ्राई करने के लिए)

घी: 2-3 बड़े चम्मच

बनाने की विधि:
शिल्पा शेट्टी खुद वीडियो में बताती हैं कि सबसे पहले मूंग दाल और साबूदाना को दोगुने पानी में उबाल लेना है. फिर एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें काजू-किशमिश डालकर रोस्ट कर लें. 

अब एक उसी बर्तन में नारियल का दूध और मूंग दाल व साबूदाना डाल देना है. अब इसमें गुड़ और आधा कप पानी डालकर पकाएं. 

इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दाल और गुड़ आपस में एकसार हो जाएं.

जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं. इसे सिर्फ 1-2 मिनट तक ही धीमी आंच पर रखें. ज्यादा उबालने से नारियल का दूध फट सकता है, फिर गैस बंद कर दें.

आपका शाही और पौष्टिक मूंग दाल पायसम तैयार है. इसे आप गरमा-गरम भी परोस सकते हैं या फ्रिज में ठंडा करके डेजर्ट की तरह भी इसका आनंद ले सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »