न्यूयॉर्क में एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र की पोल खुल गई है. जब संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यू यॉर्क की सड़कों पर एक पत्रकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आतंकवाद को लेकर सीधा सवाल पूछा, तो वे बिना कोई जवाब दिए वहाँ से चुपचाप निकल गए. पत्रकार ने उनसे पूछा कि पाकिस्तान कब तक आतंकवादियों को पनाह देना बंद करेगा. इस तीखे सवाल पर शहबाज शरीफ ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली.