How to Keep Room Cool: गर्मी में भट्टी की तरह दहकता है कमरा? अपनाएं ये ट्रिक, बिना एसी रूम होगा ठंडा-ठंडा

40 डिग्री की भीषण गर्मी और सूरज की तपती किरणों से जब घर की दीवारें उबलने लगती हैं तो कमरे के अंदर बैठना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां हम आपको बिना एसी के भी कमरे को ठंडा रखने के कुछ टिप्स बता रहे हैं.

Advertisement
इस ट्रिक से रूम रहेगा ठंडा (Photo: ITG) इस ट्रिक से रूम रहेगा ठंडा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

Tips to keep room cool: गर्मियों के मौसम में सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब दिनभर की तेज धूप के कारण घर की छत और दीवारें बुरी तरह तप जाती हैं. यह हीट रात के समय कमरे के अंदर ट्रांसफर होती है जिससे कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगता है. हर वक्त एसी चलाना जेब पर भारी पड़ता है और हर किसी के घर में एसी होना मुमकिन भी नहीं है.

Advertisement

ऐसे में आप बिना एसी के भी इस गर्मी और लू से बचाने के लिए कुछ आसान ट्रिक्स आजमा सकते हैं. यहां हम आपको बेहद ऐसे ही कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना एसी के भी अपनी तपती दीवारों और कमरे को ठंडा रख सकते हैं.

क्रॉस वेंटिलेशन का सही इस्तेमाल

गर्मी हो या सर्दी कमरों में ताजी हवा आने के लिए सही वेंटिलेशन बेहद जरूरी होता है. खासतौर पर गर्मी से बचने के लिए आप इसका ध्यान जरूर रखें. सूरज ढलने के बाद यानी शाम के समय घर की सभी खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें. रात से लेकर सुबह 8 बजे तक खिड़कियों को कम से कम खुला रखने की कोशिश करें. शाम होते ही कमरे में एग्जॉस्ट फैन चालू कर दें ताकि दिनभर की उमस और गर्म हवा बाहर निकल सके और दूसरी तरफ से ठंडी हवा अंदर आ सके.

Advertisement

खिड़कियों पर लगाएं गीली चादर या खस के परदे लटकाएं

दोपहर के समय धूप वाली दिशा की खिड़कियों पर हल्के रंग के मोटे परदे, खस के परदे या सूती चादर को गीला करके लटका दें. जब बाहर की गर्म हवा इनसे टकराकर अंदर आएगी तो कमरा तुरंत ठंडा हो जाएगा.

बर्फ और टेबल फैन का एक साथ करें यूज 

एक बड़े कटोरे में ढेर सारी बर्फ के टुकड़े या जमी हुई पानी की बोतलें रखें और इसे टेबल फैन के ठीक आगे रख दें. पंखे की हवा जब इस बर्फ से टकराएगी तो वो पूरे कमरे में एसी जैसी ठंडी हवा फैलाएगी.

छत पर चूने का लेप या वाइट वॉश

अगर आपका कमरा टॉप फ्लोर पर है तो छत पर क्विक लाइम (चूने का पानी) या रिफ्लेक्टिव कूल रूफ पेंट लगवाएं. यह सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट कर देता है जिससे छत और दीवारें तपती नहीं हैं.

घर के अंदर रखें इंडोर प्लांट्स

मनी प्लांट, एलोवेरा, स्नेक प्लांट और फर्न जैसे पौधे घर के अंदर की गर्मी को सोखते हैं. ये नेचुरल प्यूरीफायर और कूलेंट का काम करते हैं जिससे कमरे का तापमान कम रहता है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और भारी लाइट्स बंद रखें

सीएफएल या पीले बल्ब बहुत ज्यादा हीट पैदा करते हैं. इनकी जगह एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल करें. साथ ही टीवी, कंप्यूटर जैसे उपकरणों को इस्तेमाल न होने पर इन्हें पूरी तरह बंद रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »