साड़ी में सजीं अंजलि, सारा और सानिया... देखें कौन लगा ज्यादा सुंदर, नई बहू संग पहली बार दिखी तेंदुलकर फैमिली

बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के बाद सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार पहली बार अपनी नई बहू सानिया के साथ किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आया है. इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे लेकिन महफिल की पूरी रौनक परिवार की तेंदुलकर फैमिली की तीनों महिलाओं अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और नई बहू सानिया ने लूट ली. तीनों ही पारंपरिक साड़ियों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.

Advertisement
सचिन, अर्जुन, अंजलि और सारा तेंदुलकर शादी में पहुंचे (Photo:Instagram screegrab) सचिन, अर्जुन, अंजलि और सारा तेंदुलकर शादी में पहुंचे (Photo:Instagram screegrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

हाल ही में हुई अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी के बाद पूरी तेंदुलकर फैमिली एक साथ नजर आई. मौका था मशहूर डिजाइनर एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भागचंदका की ग्रैंड वेडिंग का जिसमें बॉलीवुड से करण जौहर, रानी मुखर्जी और क्रिकेटर जहीर खान भी पत्नी के साथ पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान हर किसी की नजर तेंदुलकर फैमिली पर अटक गई.

Advertisement

इस शादी में तेंदुलकर फैमिली बेहद रॉयल अंदाज में पहुंची थीं. सचिन तेंदुलकर से लेकर उनकी पत्नी अंजलि, अर्जुन, नई-नवेली दुल्हन सानिया चंडोक और परिवार की बेटी सारा सभी ने ट्रैडिशनल आउटफिट्स पहने थे. 

शादी के बाद अपनी नई बहू सानिया के साथ सचिन तेंदुलकर का परिवार पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आया है इस दौरान महफिल की पूरी रौनक परिवार की तीनों महिलाओं अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और नई बहू सानिया ने लूट ली.

तीनों ही पारंपरिक साड़ियों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. सचिन की पत्नी ने इस शादी में हरे और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी. उन्होंने गोल्डन ज़ड़ाऊ नेकलेस, ईयरिंग्स और कंगन के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था.

नई बहू का परिवार के साथ यह तालमेल और उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

Advertisement

वहीं, इस समारोह में तेंदुलकर परिवार की नई बहू सानिया चंडोक गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं. उन्होंने गले में सोने का सेट और हाथ में चूड़िया पहनी हुई थीं. वहीं, उनकी ननद सारा ने लाइट ग्रीन और गोल्डन काम वाली साड़ी पहनी हुई थी. उन्होंने जड़ाऊ नेकलेस, कंगन और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. इस दौरान दोनों ही बेहद सुंदर लग रही थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement