Radhika Merchant Golden Look: अंबानी परिवार 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए अपने ब्रैंड 'स्वेदश' के देवी शक्ति इवेंट में शामिल हुआ. ये इवेंट 'स्वेदश' के एक साल की सालगिरह होने पर रखा गया था. इस इवेंट में बिजनस से लेकर बॉलीवुड से भी कई हस्तियां शामिल हुईं लेकिन हर किसी की निगाहें अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका अंबानी पर आकर ठहर गईं. राधिका ने इस इवेंट में पति अनंत अंबानी के साथ एंट्री की और उन्होंने इस इवेंट के लिए गोल्डन कोऑर्ड सेट पहना हुआ था.
गोल्डन लुक में छाईं राधिका
ये कोऑर्ड सेट साड़ी की तरह था लेकिन इसे थोड़ी अलग तरीके से ड्रेप किया गया था. राधिका का ये कस्टम आउटफिट, जिसे स्वदेश और मयूर गिरोत्रा के साथ मिलकर तैयार किया गया था, एक नए और मॉडर्न अंदाज वाला था. इसमें पारंपरिक ब्लाउज की जगह एक स्ट्रक्चर वाला स्ट्रैपलेस कॉर्सेट इस्तेमाल किया गया था. स्वीटहार्ट नेकलाइन और हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला ये फिटेड कॉर्सेट बेहद खूबसूरत था.
रिया कपूर ने इस आउटफिट को इस तरह स्टाइल किया था कि इसका ड्रेप साड़ी पहनने के पारंपरिक तरीके से हटकर था. पल्लू को पीछे की ओर तरफ फॉल करने के बजाय राधिका ने इसे सामने की ओर अपने हाथ पर डालकर ढीला छोड़ा था.
जूलरी थी बेहद खास
उनकी एक्सेसरीज ने इस लुक के मैक्सिमलिस्ट अंदाज को बनाए रखा. राधिका ने गले में स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे. जबकि उन्होंने हाथ में एक गोल्ड क्लच कैरी किया हुआ था जो उनके आउटफिट के वॉर्म टोन्स के साथ अच्छा तालमेल बिठा रहा था. स्लीक बन की वजह से उनके बाल नेकलाइन से दूर रहे, जिससे कॉर्सेट की डिटेलिंग और ज्वेलरी पर सबका ध्यान गया.
मेकअप की बात करें तो राधिका ने इस दौरान ड्यूई स्किन, ब्राउन-टोन वाला आई मेकअप, कंटूर्ड चीक्स, चमकदार हाइलाइटर और लिप्स पर न्यूड शेड अप्लाई किया था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क