'एक दम कृष्णा लागे छे'! राधिका अंबानी ने रीक्रिएट किया खास मोमेंट, वायरल हो गया अंबानी बहू का अंदाज, VIDEO

राधिका अंबानी ने जामनगर में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर 'एक दम कृष्णा लागे छे' वाला खास मोमेंट रीक्रिएट किया. राधिका ने 2024 में अन्न सेवा कार्यक्रम में एक बच्चे को देखकर गुजराती में ये शब्द कहे थे.

Advertisement
राधिका अंबानी ने रीक्रिएट किया वायरल मोमेंट (Photo: ITG) राधिका अंबानी ने रीक्रिएट किया वायरल मोमेंट (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी अपनी सादगी, शालीनता और प्यारे अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में राधिका ने गुजरात के जामनगर में अपना बर्थडे मनाया और इस मौके पर वहां काफी बड़ा सेलिब्रेशन किया गया था जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. 

राधिका ने रिक्रिएट किया पुराना वीडियो

इस बीच राधिका का एक और बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपना पुराना अंदाज रिक्रिएट किया है. राधिका उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए आए लोगों से गुजराती में बातचीत करती हैं और फिर बर्थडे विश के दौरान पुराने अंदाज में बोलती हैं, 'एक दम कृष्णा लागे छे'. ये सुनते ही राधिका के साथ खड़े पति अनंत, ससुर मुकेश अंबानी और सास नीता अंबानी खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं.  वहां मौजूद लोग भी खूब खुश होते हैं और राधिका के लिए हैप्पी बर्थडे भी गाते हैं.

Advertisement

2024 में राधिका का वायरल हुआ था वीडियो

मार्च 2024 में गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान अन्न सेवा कार्यक्रम में राधिका ने वहां मौजूद एक छोटे बच्चे को देखकर प्यार से गुजराती में कहा था, 'एक दम कृष्णा लागे छे' (यानी ये बिल्कुल भगवान कृष्ण जैसा लग रहा है. उनका यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हुआ था.

यहां तक कि मशहूर संगीतकार यशराज मुखाते ने इस बातचीत और वाक्य को लेकर एक बेहतरीन वायरल गाना भी बना दिया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. 

अब एक बार फिर से राधिका का वही पुराने गुजराती अंदाज में 'बिल्कुल कृष्णा लागे छे' कहना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो में उनकी सादगी और बोलने का क्यूट तरीका इंटरनेट पर छाया हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »