Poori VS Paratha: डीप फ्राई पूरी या घी में लथपथ पराठा...कौन है सेहत का बड़ा दुश्मन? खाने से पहले जान लें

डीप फ्राई होने के कारण जहां पूरी (Poori) शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट बढ़ाती है, वहीं तेल-घी से लथपथ पराठा (Paratha) भी वजन और एसिडिटी का कारण बन सकता है. इन दोनों में किसी खाने से सेहत को नुकसान अधिक होगा, इस बारे में जानेंगे,

Advertisement
पूरी और पराठे में कैलोरीज काफी अधिक होती है. (Photo: AI Generated) पूरी और पराठे में कैलोरीज काफी अधिक होती है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

Poori VS Paratha: सुबह के नाश्ते में गर्मा-गर्म पूरी और पराठा मिल जाए तो दिन बन जाता है. भारतीय घरों में इन दोनों को ऑपशंस के तौर पर खूब पसंद किया जाता है. लेकिन ये टेस्टी पूरी-पराठे आपकी सेहत पर काफी भारी पड़ सकते हैं. दरअसल, कैलोरी और फैट के मामले में पूरी और पराठे दोनों के अपने-अपने नुकसान हैं इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स लगातार इन फ्राइड और अधिक तेल-घी वाली चीजों को सीमित करने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं कि पूरी और पराठे में से कौन आपकी बॉडी को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है.

Advertisement

पूरी के बारे में जानें

पूरी को डीप फ्राई किया जाता है यानी तेल में पूरी तरह डुबोकर पकाया जाता है. जब आटे की लोई को बेलने के बाद पतला करके खौलते हुए तेल में डाला जाता है तो वह बहुत ज्यादा फैट एब्जॉर्ब करती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अधिक तापमान पर तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें ट्रांस फैट्स बनने लगते हैं.

हेल्थलाइन का कहना है कि डीप फ्राइड फूड्स खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल तेजी से बढ़ता है. यह आपके दिल की सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. पूरी में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसे लगातार खाने से वजन बढ़ने और दिल की बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है.

पराठे के साथ साथ भी समस्या

कई लोग सोचते हैं कि पराठा पूरी से बेहतर है क्योंकि इसे तवे पर सेंका जाता है. लेकिन सच यह है कि पराठा बनाने में इस्तेमाल होने वाले ऑयल या घी की मात्रा इसे भी अनहेल्दी बना देती है.

Advertisement

दरअसल, पराठे को धीमी आंच पर पकाया जाता है जिससे वह तवे पर मौजूद तेल या घी को धीरे-धीरे सोखता रहता है. कई बार लोग पराठे के अंदर आलू या पनीर जैसी स्टफिंग भी करते हैं जो इसकी कैलोरी वैल्यू को और बढ़ा देती है.

इसके अलावा पराठे को अक्सर मक्खन या अचा‍र के साथ खाया जाता है जो शरीर में सोडियम और एक्स्ट्रा फैट की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

क्लीवलैंड क्लीनिक का कहना है यदि पूरी और पराठे दोनों की तुलना करें तो डीप फ्राई होने की वजह से पूरी में केमिकल बदलाव ज्यादा होते हैं. वहीं अधिक तेल वाले भोजन को पचाना हमारी बॉडी के लिए मुश्किल होता है जिससे एसिडिटी और पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं.

यदि आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो इन दोनों ही चीजों को रोज खाने से बचें. कभी-कभार स्वाद के लिए इन्हें खाया जा सकता है लेकिन इन्हें बनाने के लिए कम से कम ऑयल का इस्तेमाल करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »