scorecardresearch
 

Shadashtak Yog 2026: 9 तारीख से 4 राशियों पर मंडराएगा संकट! जब बुध शनि बनाएंगे षडाष्टक योग

Shadashtak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 से ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण खतरनाक षडाष्टक योग' का निर्माण होने जा रहा है. जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में होते हैं, तब यह योग बनता है. इस योग के बनने से कई राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है.

Advertisement
X
बुध शनि का षडाष्टक योग (Photo: ITG)
बुध शनि का षडाष्टक योग (Photo: ITG)

Shadashtak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी आपसी स्थितियों का विशेष महत्व होता है. जब भी कोई ग्रह गोचर करके एक-दूसरे से विशेष कोण बनाते हैं, तो कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, आगामी 9 अक्टूबर से ग्रहों की स्थिति के कारण खतरनाक 'षडाष्टक योग' बनने जा रहा है. जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में होते हैं, तब इस योग का निर्माण होता है, जिसे ज्योतिष में ज्यादा अनुकूल नहीं माना जाता. इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि यह षडाष्टक योग किन राशियों के लिए भारी साबित हो सकता है और इस दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

क्या होता है षडाष्टक योग और इसका प्रभाव?

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 150 डिग्री की दूरी यानी षडाष्टक स्थिति में आते हैं, तो यह मानसिक तनाव, कार्यों में रुकावट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा कर सकता है. इस दौरान जातकों को आर्थिक लेन-देन, करियर के फैसलों और रिश्तों के मामले में बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होती है.

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए 9 अक्टूबर से बनने वाला यह षडाष्टक योग कुछ कठिन परिस्थितियां लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है. इस दौरान आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और किसी भी कागजी कार्रवाई या निवेश से पहले पूरी सावधानी बरतनी होगी.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक और आर्थिक मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रह सकता है. बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. पारिवारिक जीवन में भी छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है.

Advertisement

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. मौसम जनित बीमारियां या पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. वाद-विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय धैर्य की परीक्षा लेने वाला हो सकता है. कारोबार में कड़ा मुकाबला मिल सकता है और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे न होने से निराशा हो सकती है. इस अवधि में उधार लेन-देन से बचें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement