How to cook the perfect dosa: डोसा बनाते समय तवे पर चिपक जाता है? शेफ हरपाल सिंह ने बताया जबरदस्त तरीका

क्या आपका डोसा भी बार-बार तवे पर चिपक जाता है? मशहूर शेफ हरपाल सिंह के इस आसान कुकिंग हैक को अपनाएं और घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा एकदम परफेक्ट और क्रिस्पी डोसा बनाएं. इस ट्रिक से डोसा बिल्कुल भी नहीं चिपकेगा और बनेगा लाजवाब.

Advertisement
'लाफ्टर शेफ' शो वाले हरपाल सिंह डोसा बनाने की ट्रिक बताई है. (Photo: AI Generated) 'लाफ्टर शेफ' शो वाले हरपाल सिंह डोसा बनाने की ट्रिक बताई है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

How to cook the perfect dosa: क्या आप भी घर पर डोसा बनाते समय इस बात से परेशान रहते हैं कि डोसा तवे पर चिपक जाता है? भले ही आप नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें, लेकिन डोसा अक्सर तवे पर चिपक कर खराब हो जाता है. मशहूर शेफ हरपाल सिंह ने इस समस्या का एक बहुत आसान सॉल्यूशन शेयर किया है. उनके अनुसार, डोसा बनाने में सबसे बड़ा रोल तवे के सही टेम्परेचर का होता है. अगर तवा बहुत ज्यादा गर्म हो जाए तो डोसा बैटर चिपकने लगता है. शेफ ने इस ट्रिक को आसानी से मैनेज करने का तरीका भी बताया है.

Advertisement

तवे का सही टेम्परेचर है राज

शेफ हरपाल सिंह बताते हैं कि डोसा बनाते समय तवे का टेम्परेचर मेंटेन करना बहुत जरूरी है. जब तवा बहुत ज्यादा गरम हो जाता है, तो डोसा का बैटर डालने पर वह चम्मच के पीछे चिपक जाता है और सही से फैल नहीं पाता. इसी वजह से डोसा तवे पर चिपकता है.

डोसा बनाते समय आप पहले तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा पानी छिड़कें. इसके बाद एक टिश्यू पेपर से उसे साफ कर लें और फिर थोड़ा तेल लगाएं. ऐसा करने से तवे का टेम्परेचर परफेक्ट हो जाता है और आप आसानी से डोसा फैला सकते हैं.

प्याज का ये ट्रिक आएगी काम

शेफ हरपाल सिंह ने डोसा न चिपकने का एक और आसान हैक बताया है. उन्होंने बताया, यदि आप तवे को और बेहतर तरीके से तैयार करना चाहते हैं तो एक प्याज को बीच से काट लें. इस कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इसे तवे पर अच्छी तरह रगड़ें. इससे तवा डोसा बनाने के लिए एकदम सही टेम्परेचर पर आ जाता है.

Advertisement

जब आप तवे पर पानी छिड़कते हैं और वह सिजल' (Sizzle) करने लगता है तो आप समझ सकते हैं कि टेम्परेचर एकदम सही है. डोसा बनाने का पूरा खेल तवे के टेम्परेचर को कंट्रोल करने में ही है. अगली बार डोसा बनाते समय इन टिप्स को फॉलो करें और देखें कैसे एकदम परफेक्ट डोसा बनकर तैयार होता है.

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • डोसा फैलाते समय आंच धीमी रखें और फैलाने के बाद उसे मीडियम से हाई फ्लेम पर पकाएं.
  • डोसे के किनारों पर थोड़ा सा तेल या मक्खन लगाएं ताकि वो खुद भी तवा छोड़ दे.
  • डोसा बनाने का तवा नॉन-स्टिक है तो उसे जूने से न रगड़े वरना उसकी कोटिंग निकल जाएगी.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »