शादी-पार्टी में 'फ्री वाला बुफे' देखते ही ये गलती कर देते हैं ज्यादातर भारतीय, गंवार नहीं कहलाना तो शेफ पंकज भदौरिया से जान लें सही तरीका

शादी, पार्टी या होटल के बुफे में खाना खाने का भी अपना एक तरीका होता है. कई बार तरह-तरह की डिशेज देखकर लोग एक्साइटमेंट में प्लेट को जरूरत से ज्यादा भर लेते हैं, जो अच्छे टेबल मैनर्स नहीं माने जाते. मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने बुफे में खाना खाने के कुछ आसान एटिकेट्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप सलीके से खाना खा सकेंगे और खाने की बर्बादी से भी बच पाएंगे.

Advertisement
बुफे में लोग अक्सर अपनी प्लेट में ज्यादा खाना रख लेते हैं. (Photo: ITG) बुफे में लोग अक्सर अपनी प्लेट में ज्यादा खाना रख लेते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
शादी हो, कोई बड़ी पार्टी या फिर किसी लग्जरी होटल का शानदार बुफे, सामने तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान सजे हों तो किसी के लिए भी खुद को रोक पाना आसान नहीं होता है. एक साथ इतनी सारी डिशेज देखकर अक्सर लोग सोचते हैं कि वो सबकुछ चख लें. इसी एक्साइटमेंट में वे अपनी प्लेट में जरूरत से ज्यादा खाना भर लेते हैं. एक के बाद एक डिशेज रखने की वजह से देखते ही देखते प्लेट खाने के पहाड़ जैसी नजर आने लगती है.

कई लोग हर डिश का स्वाद लेने के चक्कर में थोड़ा-थोड़ा करके बहुत सारा खाना ले लेते हैं, तो कुछ लोग इस डर से ज्यादा खाना परोस लेते हैं कि कहीं कोई पसंदीदा चीज छूट न जाए. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां, तो मुमकिन है कि आपके बगल में खड़ा कोई व्यक्ति आपको गंवार समझ रहा हो. जी हां, क्योंकि बुफे में खाना लेने का भी एक सही तरीका होता है. अगर आपकी प्लेट भी अक्सर जरूरत से ज्यादा भर जाती है, तो मशहूर शेफ पंकज भदौरिया के बताए ये आसान रूल्स आपके काम आ सकते हैं. इन्हें अपनाकर आप अपनी पसंद की चीजों का आराम से स्वाद ले सकेंगे और खाने की बर्बादी से भी बच पाएंगे.

प्लेट को ओवरलोड करना है सबसे बड़ी गलती
शेफ पंकज भदौरिया के मुताबिक, बुफे में पहुंचते ही प्लेट में हर तरह की डिश भर लेना सही तरीका नहीं है. इससे प्लेट भरी हुई और बिखरी-बिखरी नजर आती है. उनके मुताबिक, एक बार में अपनी प्लेट में सिर्फ 2 डिशेज ही सर्व करें. अगर आपको कोई भी डिश पसंद आ रही है, तो आप बाद में उसे दोबारा जाकर ले सकते हैं. लेकिन एक साथ प्लेट भर लेना अच्छा नहीं होता है. 

Advertisement

उतना ही लें जितना खा सकें
बुफे में सबसे जरूरी बात है कि खाने की बर्बादी न हो. कई लोग एक्साइटमेंट में जरूरत से ज्यादा खाना ले लेते हैं और बाद में उसे प्लेट में ही छोड़ देते हैं. इसलिए हमेशा अपनी भूख के हिसाब से ही खाना लें. प्लेट में उतना ही खाना रखें जितना आप आराम से खा सकें.

पहले पूरा बुफे देख लें
बुफे में पहुंचते ही प्लेट लेकर खाना सर्व करने की बजाय पहले एक बार पूरा बुफे देख लेना अच्छा रहता है. इससे आपको पता चल जाएगा कि कौन-कौन सी डिशेज रखी हैं और आपको क्या खाना है. वरना कई बार लोग शुरुआत में ही प्लेट भर लेते हैं और बाद में आने वाली अपनी पसंदीदा डिश के लिए जगह ही नहीं बचती.

खाने की लाइन में रखें पेशेंस
बुफे में जल्दबाजी करना या दूसरों को धक्का देकर आगे निकलने की कोशिश करना अच्छी आदत नहीं मानी जाती. लाइन में अपनी बारी का इंतजार करें और आराम से खाना लें. थोड़ी-सी पेशेंस आपको बाकी लोगों के सामने अच्छा इंप्रेशन देने में मदद करती है.

Advertisement

बार-बार प्लेट बदलना सही नहीं
कई लोग स्नैक्स, मेन कोर्स और मिठाई के लिए अलग-अलग प्लेट लेते रहते हैं. लेकिन ऐसा करना सही तरीका नहीं माना जाता. कोशिश करें कि एक ही प्लेट में खाना सर्व करें और उसे बार-बार बदलने से बचें. इससे बुफे में आप ज्यादा सलीके से खाते नजर आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »