Nita Ambani Dance: 'थारी शरारत सब जानू मैं बाप्पा जी', गाने पर झूमीं नीता अंबानी, बहुओं संग किया गरबा, VIDEO

Nita Ambani Dance: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में गणपति विसर्जन धूमधाम से मनाया गया. सामने आए कई वीडियो और फोटो में नीता, ईशा अंबानी, राधिका और श्लोका डांस करती नजर आईं.

Advertisement
गणपति विसर्जन पर झूमीं नीता अंबानी (Photo: ITG) गणपति विसर्जन पर झूमीं नीता अंबानी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

देश के सबसे बड़े बिजनसमैन में एक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने धूमधाम से गणपति विसर्जन किया जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. बप्पा की विदाई के इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ भक्ति के रंगों में सरोबार नजर आया.

लेकिन इस पूरे आयोजन की सबसे खूबसूरत और खास झलक तब देखने को मिली जब नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और दोनों बहुओं श्लोका और राधिका के साथ ढोल-ताशों की धुन पर जमकर डांस और गरबा करती दिखीं. बप्पा के जयकारों के बीच नीता अंबानी का अपनी बेटियों और बहुओं के साथ डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Advertisement

एंटीलिया के गणपति विसर्जन में नीता अंबानी छाईं

गुजराती परंपरा को निभाते हुए नीता अंबानी के घर एंटीलिया में गरबा का भी आयोजन हुआ जिसमें ईशा, श्लोका और राधिका वहां मेहमानों और परिवार के लोगों के साथ गरबा करती दिखीं. इस दौरान नीता अंबानी भी गोद में बच्चा लिए गरबा करती दिखीं.

ढोल-ताशों और गरबा की धूम

एंटीलिया में हुए गणेश विसर्जन में हर तरफ भक्तिमय माहौल नजर आया. नीता अंबानी ने परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर बप्पा के जयकारे लगाए. सामने आए एक और वीडियो में नीता अंबानी पूजा के बाद बाप्पा की भक्ति में लीन दिखीं. उन्होंने इस दौरान खूब डांस किया. गुलाबी रंग की साड़ी और गले में चांदी का हार पहने हुए वो बेहद सुंदर दिख रही थीं. इस दौरान वो बहू श्लोका संग भी डांस करती दिखीं.

Advertisement

एक और वीडियो में नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका और ईशा पर प्यार लुटाती और उनके साथ डांस करती नजर आईं. 

नीता अंबानी और उनके घर की बहुएं-बेटी पारंपरिक और एथनिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. नीता अंबानी के चेहरे पर बप्पा की भक्ति की खुशी साफ झलक रही थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »