मार्च-अप्रैल की गर्मी में बिना AC भी घर रहेगा ठंडा, ये 6 देसी और किफायती तरीके घर को रखेंगे कूल-कूल

मार्च-अप्रैल की बढ़ती गर्मी में बिना AC घर ठंडा रखना मुश्किल लग सकता है, लेकिन कुछ आसान और किफायती तरीकों से आप अपने घर को कूल-कूल बना सकते हैं. जानिए 6 ऐसे नेचुरल और बजट-फ्रेंडली टिप्स, जो बिना ज्यादा खर्च के गर्मी से राहत देंगे और बिजली का बिल भी बचाएंगे.

Advertisement
अगर आप चाहते हैं कि आपका घर ठंडा रहे तो घर में पौधे लगाएं. (Photo: ITG) अगर आप चाहते हैं कि आपका घर ठंडा रहे तो घर में पौधे लगाएं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और अब गर्मियां आते ही लोगों के पसीने भी छूटने लगते हैं. मार्च और अप्रैल की गर्मी शुरू होते ही बाहर ही नहीं बल्कि घर भी किसी भट्टी जैसा लगने लगता है, जिसमें दिन-रात रहना मुश्किल हो जाता है. जहां कुछ लोग इस गर्मी से निजात पाने के लिए कूलर, एसी (AC) का सहारा लेते हैं, वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके लिए ऐसा करना मुश्किल होता है.

ये जरूरी तो नहीं कि हर किसी के पास एसी हो और अगर हो भी तो बढ़ता हुआ बिजली बिल लोगों को इसे इस्तेमाल करने से पहले ही सोचने पर मजबूर कर देता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि बिना एसी के भी आप अपने घर को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक रख सकते हैं. खास बात ये है कि वो भी बिना ज्यादा खर्चा किए. ऐसा करने के लिए आपको कुछ आसान, स्मार्ट और देसी ट्रिक्स अपनाने की जरूरत है. ये ट्रिक्स न केवल गर्मी कम करेंगी बल्कि घर का माहौल भी ठंडा और सुकून भरा बना देंगी.

1. धूप को घर में घुसने से रोकें: घर गरम होने का सबसे बड़ा कारण उसपर पड़ती सीधी धूप है. इससे घर जल्दी गरम होता है. इसलिए खिड़कियों पर हल्के रंग के पर्दे या ब्लाइंड्स लगाएं, खासकर उन जगहों पर जहां दोपहर में तेज धूप आती है. इससे सूरज की गर्मी अंदर आने से रुकती है और कमरे में ठंडक बनी रहती है.

Advertisement

2. रात में वेंटिलेशन सही रखें: दिनभर घर में जो गर्मी जमा होती है, वो बाहर निकालने का सबसे आसान तरीका रात की ठंडी हवा का इस्तेमाल करना. ये फ्री भी है और घर को ठंडा करने का आसान तरीका भी है. शाम या रात के समय घर की सभी खिड़कियां खोल दें, जिससे क्रॉस वेंटिलेशन बनता है और ठंडी हवा अंदर आने लगती है. अगर साथ में पंखा भी चला दें, तो ठंडक और जल्दी महसूस होती है.

3. पंखे का सही तरीके से इस्तेमाल करें: आप में से ज्यादातर लोग गर्मी से तुरंत राहत पाने के लिए पंखा खोल देते हैं, लेकिन सिर्फ पंखा चलाना ही काफी नहीं होता. उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना भी जरूरी है. स्टैंड फैन या सीलिंग फैन को ऐसे रखें कि हवा पूरे कमरे में अच्छे से घूमे. पंखे के सामने बर्फ या ठंडा पानी रख देने से हवा और ठंडी लगती है, जिससे तुरंत राहत मिलती है.

Advertisement

4. कॉटन की चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें: गर्मी के मौसम में भारी और सिंथेटिक कपड़े गर्मी को और बढ़ा देते हैं. ऐसे में गर्मियों बेडशीट, पर्दे और कुशन कवर कॉटन के रखें, क्योंकि ये हल्के होते हैं और हवा को आसानी से पास होने देते हैं. इससे कमरा ज्यादा ठंडा और फ्रेश महसूस होता है.

5. घर में पौधे लगाएं: आजकल लोग अपने घरों में खूब सारे इनडोर प्लांट्स लगाते हैं. लेकिन ये पौधे सिर्फ घर की सजावट नहीं बढ़ाते, बल्कि ठंडक देने में भी मदद करते हैं. घर के अंदर एलोवेरा, स्नेक प्लांट जैसे पौधे रखें और बाहर बालकनी या खिड़की के पास भी पौधे लगाएं. ये हवा को साफ करते हैं और आसपास का तापमान थोड़ा कम करने में मदद करते हैं.

6. पानी से ठंडक पाएं: क्या आपने बचपन में गर्मी के मौसम में अपने माता-पिता को ठंडक पाने के लिए बिस्तर पर पानी छिड़कते देखा है? अगर हां, तो बता दें, पानी से ठंडक पाने का तरीका बहुत पुराना और असरदार है. शाम के समय फर्श पर हल्का पानी छिड़कें या पर्दों को थोड़ा गीला कर दें. जब पानी सूखता है (इवैपोरेशन), तो आसपास की हवा ठंडी हो जाती है. हालांकि ध्यान रखें कि ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, वरना फर्श खराब हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement