रिलायंस ग्रुप की कंपनी JIO ने हाल ही में अपना IPO लॉन्च किया था, जिसकी 28 अक्टूबर को लिस्टिंग की गई. Jio लिस्टिंग सेरेमनी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी के साथ उनके बच्चे ईशा से लेकर आकाश तक मौजूद रहे. ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने घंटी बजाकर Jio IPO को लिस्ट किया. इस दौरान स्टेज पर पूरा परिवार मौजूद रहा.
इन सबके बीच एक ऐसा पल सामने आया, जिसने सारी चकाचौंध के बीच लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. नीता अंबानी सेरेमनी के दौरान अपनी बेटी ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चों कृष्णा और आदिया को संभालती दिखीं. नाती और नातिन के साथ नीता अंबानी का ये नानी वाला अंदाज तुरंत वायरल हो गया. उनके इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. खास बात यह रही कि नीता अंबानी की खूबसूरत साड़ी और मोतियों वाली जूलरी के साथ-साथ दोनों बच्चों के प्यारे आउटफिट भी सबका ध्यान खींच रहे हैं.
नीता अंबानी ने कृष्णा और आदिया को संभाला
Jio IPO की लिस्टिंग सेरेमनी में जहां कंपनी की उपलब्धि और बाजार से जुड़ी चर्चाएं छाई रहीं, वहीं नीता अंबानी का अपने नाती-नातिन के साथ समय बिताने का अंदाज भी खास बन गया. वायरल वीडियो में वह कृष्णा और आदिया को प्यार से बैठाती और उनका ध्यान रखती नजर आ रही हैं. जहां कृष्णा नानी की बात सुनकर सोफे पर बैठता नजर आया, वहीं नन्ही आदिया उनका हाथ छोड़कर मामी श्लोका और पापा आनंद पीरामल के पास जाती दिखी.
ऑफ-वाइट साड़ी में नीता अंबानी का एलिगेंट लुक
इस खास मौके पर नीता अंबानी ने अपने लुक को ट्रेडिशनल और क्लासी रखा. उन्होंने ऑफ-वाइट कलर की साड़ी पहनी, जिस पर नीले रंग का खूबसूरत बॉर्डर और ट्रेडिशनल डिजाइन बना था. साड़ी का लाइट कलर और बारीक डिटेलिंग उनके पूरे लुक को क्लासी टच दे रही थी. खास बात ये है कि Jio का लोगो भी ब्लू और वाइट कलर का ही है. ऐसे में उनकी यह साड़ी उनके ब्रांड Jio से भी कनेक्ट हो रही थी.
साड़ी के कलर और बॉर्डर का कॉम्बिनेशन उनके लुक को खास बना रहा था. इसमें भारतीय ट्रेडिशन की झलक भी थी और स्टाइल का सधा हुआ अंदाज भी. नीता अंबानी ने अपने आउटफिट को कैरी भी शानदार तरीके से किया.
मोतियों के लेयर्ड नेकलेस और डायमंड्स ने बढ़ाई खूबसूरती
नीता अंबानी की साड़ी के साथ उनकी जूलरी भी ध्यान खींचने वाली रही. उन्होंने गले में मोतियों का लेयर्ड नेकलेस पहना था, जो उनके ऑफ-वाइट और ब्लू साड़ी लुक के साथ खूबसूरती से कंबाइन कर रहा था. मैचिंग ईयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट ने उनके लुक को पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने हाथों में डायमंड रिंग भी पहनी थी, जो उनके लुक को कंप्लीट करने के साथ ही और ज्यादा खूबसूरत बना रही थी.
उनकी जूलरी की खासियत यह रही कि उसने साड़ी की खूबसूरती को दबाने के बजाय उसे और निखारा. मोतियों की क्लासिक चमक और ट्रेडिशनल साड़ी का कॉन्बिनेशन एक ऐसा स्टाइल बना रहा था, जिसे फेस्टिव फंक्शन, फैमिली इवेंट या दिन के किसी खास इवेंट के लिए भी अपनाया जा सकता है.
सफेद शर्ट में नाती कृष्णा दिखे स्मार्ट
नीता अंबानी के साथ नजर आए नाती कृष्णा का लुक भी काफी प्यारा था. उसने वाइट कलर की शर्ट पहनी थी, जिसे नेवी ब्लू पैंट के साथ पेयर किया गया था. उसका ये लुक अपने मामा आकाश अंबानी और अनंत अंबानी जैसा था. इसके साथ ही आकाश अंबनाी के बेटे पृथ्वी ने भी कृष्णा जैसा ही सूट पहना था.
लाल ड्रेस में नन्ही आदिया ने खींचा ध्यान
वहीं, नीता अंबानी की नातिन आदिया लाल रंग की प्यारी ड्रेस में नजर आई. उसने अपनी मां ईशा अंबानी के साथ ट्विनिंग करते हुए लाल रंग की ड्रेस पहनी. बता दें, ईशा अंबानी ने इवेंट में लाल रंग का सूट पहना. आदिया के लुक को क्यूट बनाने के लिए उसके आधे बालों को ऊपर करके दो पोनी में बांधा हुआ था. बालों में लगी लाल हेयर एक्सेसरी उसके लुक के साथ अच्छी तरह कंबाइन हो रही थी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क