भाभी श्लोका की बहन दीया संग दिखा ईशा अंबानी का याराना! मेट गाला से खिलखिलाकर हंसते हुए फोटोज वायरल

मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी अपनी भाभी श्लोका अंबानी की बहन दीया मेहता जटिया के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. दीया मेहता ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों का जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिल रहा है.

Advertisement
ईशा अंबानी को दीया मेहता के साथ मेट गाला रेड कार्पेट पर जाते हुए देखा गया था. (Photo: ITG) ईशा अंबानी को दीया मेहता के साथ मेट गाला रेड कार्पेट पर जाते हुए देखा गया था. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 2026 हुआ था. इस इवेंट की चमक अभी तक फीकी नहीं पड़ी है क्योंकि सोशल मीडिया पर इसमें शामिल हुए सेलिब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं. हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर भारत का दबदबा देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी की रही. सोने के धागों से बनी साड़ी से लेकर नकली गजरे और 1 करोड़ का आम लेकर पहुंचीं ईशा ने विदेशियों को हैरान कर दिया. 

ईशा के आउटफिट और जूलरी के साथ ही उनकी एक और चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो उनकी खास पार्टनर दीया मेहता जटिया थीं. ईशा इस बार मेट गाला में अकेले नहीं, बल्कि अपनी भाभी श्लोका अंबानी की छोटी बहन दीया के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं. सोशल मीडिया पर ईशा और दीया की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों की दोस्ती और बॉन्ड साफ नजर आ रहा है.

वायरल हुईं ईशा-दीया की इनसाइड फोटोज
दीया मेहता जटिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस साल के मेट गाला की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में ईशा और दीया का बॉन्ड देखते ही बन रहा है. सबसे ज्यादा ध्यान उस तस्वीर ने खींचा जिसमें दोनों अपनी लग्जरी कार में बैठी नजर आ रही हैं. फोटो में ईशा और दीया किसी बात पर खिलखिलाकर हंसती दिख रही हैं. इस कैंडिड मोमेंट को देखकर दीया और ईशा के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.  

Advertisement
ईशा अंबानी और दीया मेहता जटिया (Photo: Instagram/@dmjatia)


रेड कार्पेट पर साथ में मारी एंट्री
दीया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक फोटो होटल से बाहर निकलते समय की है, जहां वो ईशा के साथ कैमरे की तरफ देखकर हंसते हुए पोज दे रही हैं. वहीं एक वीडियो में दीया और ईशा को मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक साथ एंट्री करते देखा जा सकता है. ईशा अपनी भाभी की बहन के साथ बातचीत करती और उनके साथ फैशन इवेंट में शिरकत करती खुश नजर आ रही हैं.

ईशा की साड़ी से लेकर गजरा तक रहा खास
ईशा का मेट गाला 2026 लुक बहुत खास रहा, जिसमें उन्होंने भारतीय ट्रेडिशनल फैशन को शानदार तरीके से ग्लोबल मंच पर पेश किया. मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई उनकी सॉफ्ट गोल्ड साड़ी को असली सोने के धागों की बारीक कढ़ाई और पिछवाई पेंटिंग से इंस्पायर्ड हैंड-पेंटेड डिजाइंस से सजाया गया था. 

ईशा ने साड़ी को अपनी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से लिए गए हीरे-पन्ने से जड़े एक स्ट्रैपी डीपनेक ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें निजाम के ऐतिहासिक कलेक्शन का खास सरपेच भी जड़ा था. उनके लुक का सबसे बड़ा आकर्षण 150 घंटों की मेहनत से तैयार किया गया गजरा रहा, जिसे आर्टिस्ट सौरभ गुप्ता ने पेपर और तांबे की मदद से एक फ्यूचरिस्टिक टच दिया था. एक गोल्डन केप और मॉडर्न ड्रेपिंग के साथ ईशा ने रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज बिखेरा.

Advertisement
ईशा अंबानी और दीया मेहता जटिया (Photo: Instagram/@dmjatia)


दीया का लुक भी रहा खास
श्लोका अंबानी की बहन दीया का मेट गाला लुक भी बहुत खास रहा. उन्होंने अपने आउटफिट के जरिए दक्षिण और पूर्व भारतीय कला का एक शानदार मेल रेड कार्पेट पर पेश किया. उन्होंने डिजाइनर मयूर गिरोत्रा का तैयार किया गया एक यूनिक गाउन पहना, जिसका बेस गोल्ड और सिल्वर कलर की ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ियों से तैयार किया गया था. इस मॉडर्न गाउन की सबसे बड़ी खासियत बंगाल की मशहूर शोला कला का बारीकी से इस्तेमाल था, जिसे चार बंगाली कारीगरों ने बनाया था. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पन्ने और हीरों के इयररिंग्स और डायमंड हेयर पिन लगाया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement