Kharbuja Peel Hacks: खरबूजा खाकर छिलके फेंकने की न करें गलती! किचन सिंक से लेकर टाइल्स तक को चमका देगा ये 'कचरा'

Kharbuja Peel Hacks: अमूमन लोग खरबूजा खाकर उसके छिलके फेंक देते हैं, लेकिन ये छिलके घर की सफाई के लिए बहुत काम की चीज हैं. आप इनका इस्तेमाल करके रसोई की सिंक से लेकर शीशे तक को चमका सकते हैं. चलिए जानते हैं कि खरबूजे के छिलके को घर की सफाई में आप किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
खरबूजे के छिलके में जो रस होता है वो सफाई करने में मददगार होता है. (Photo: ITG) खरबूजे के छिलके में जो रस होता है वो सफाई करने में मददगार होता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

Kharbuja Peel Hacks: गर्मियों में अगर ठंडा-ठंडा और मीठा-मीठा खरबूजा खाने को मिल जाए तो शरीर अंदर तक से तरोताजा महसूस करने लगता है. ये न कवेल अंदरूनी ठंडक देता है, बल्कि मीठे की क्रेविंग को भी शांत कर देता है. ऐसे में खरबूजा खाना हर किसी को पसंद होता है. अमूमन लोग फल खाकर इसके छिलकों को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आप अपना नुकसान कर रहे हैं. कैसे?

दरअसल, ये साधारण से दिखने वाले खरबूजे के छिलके घर की सफाई में बड़े काम आ सकते हैं. जी हां, खरबूजे के छिलके रसोई की गंदी सिंक को चमकाने से लेकर शीशों या टाइल्स के पुराने दाग साफ करने तक काम आ सकते हैं. चलिए जानते हैं कचरे से किया जाने वाला ये देसी जुगाड़ कैसे आपके घर के कोने-कोने को चमका सकता है.

1. सिंक और बेसिन की गंदगी ऐसे करें साफ: अगर आपकी सिंक गंदी और चिकनी पड़ी है तो खरबूजा खाने के बाद उसके छिलकों को उस पर रगड़ दें. खासकर उन जगहों पर जहां ज्यादा चिकनाई या गंदगी जमी हो. इसके बाद 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें.  फिर हल्के ब्रश या स्क्रबर से साफ करें और पानी डाल दें. इससे सिंक की चिकनाहट और मैल आसानी से निकल जाता है और वो नई जैसी चमकने लगती है.

Advertisement

2. शीशे और कांच को ऐसे चमकाएं: घर के शीशों और कांच के बर्तनों पर अक्सर धब्बे पड़ जाते हैं. इन्हें साफ करने के लिए भी खरबूजे के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. उसके लिए उन्हें पानी में उबाल लें. अब इस पानी को थोड़ा ठंडा करके कांच की चीजों को इसमें कुछ देर के लिए भिगो दें या कपड़े की मदद से शीशों पर लगाएं. इससे कांच साफ और चमकदार नजर आने लगता है.

3. टाइल्स के जिद्दी दाग हटाने में भी मददगार: अगर फर्श या बाथरूम की टाइल्स पर गंदगी जम गई है तो खरबूजे के छिलके इन्हें भी चमकाने के काम आ सकते हैं. इसके लिए छिलकों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. फिर इस पानी को दाग वाली जगह पर डालें और कुछ मिनट छोड़ दें. बाद में ब्रश से हल्का रगड़ें. इससे जमी गंदगी ढीली पड़ जाती है और टाइल्स साफ दिखने लगती हैं.

Advertisement

खरबूजे के छिलकों से सफाई करने के फायदे 
खरबूजे के छिलकों में मौजूद रस सफाई करने में मदद करता है. ऐसे में आप इससे आसानी से सफाई कर सकते हैं और आपको किसी तरह के केमिकल की जरूरत भी नहीं पड़ती है. इससे घर की सफाई भी हो जाती है और हेल्थ पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ता.

आपके लिए खरबूजे के छिलके कचरा हैं, लेकिन अगर आप इन्हें समझदारी से इस्तेमाल करें तो ये आपके लिए बहुत काम की चीज बन सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement