How to Use Fitkari on Hair: झड़ते बाल और डैंड्रफ से हैं परेशान? बालों पर इन 3 तरीकों से लगाएं फिटकरी, तुरंत दिखेगा फर्क

How to Use Fitkari on Hair: अगर आप बालों के झड़ने और डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो फिटकरी का सही इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह स्कैल्प को साफ रखने और बालों की जड़ों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती है.

Advertisement
जानें बालों पर फिटकरी कैसे लगाएं? (Photo-ITG) जानें बालों पर फिटकरी कैसे लगाएं? (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

How to Use Fitkari on Hair: आज के समय में बाल झड़ने की समस्या से लगभग हर दूसरा व्यक्ति परेशान है. अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं और कई तरह के तेल, शैंपू या घरेलू नुस्खे आजमाने के बाद भी कोई खास फायदा नहीं मिला है तो फिटकरी आपके काम आ सकती है. ऐसा नहीं है कि फिटकरी लगाते ही आपके बाल झड़ना तुरंत बंद हो जाएगा. लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने से आपके स्कैल्प को साफ रखने, डैंड्रफ कम करने और बालों को जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कि बालों के लिए फिटकरी के क्या फायदे हैं और इसे बालों पर सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें.

Advertisement

बालों के लिए फिटकरी क्यों फायदेमंद है?
फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प पर जमा गंदगी को साफ करने में मदद करती है. जब स्कैल्प साफ और हेल्दी रहता है तो बाल जड़ों से मजबूत होता है, जिससे बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है.

बालों पर फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें?

फिटकरी के पानी से धोएं बाल
एक कप गुनगुने पानी में फिटकरी का छोटा-सा टुकड़ा या 1 छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर घोल लें. शैंपू करने के बाद इस पानी को स्कैल्प पर डालें. 5-10 मिनट बाद साफ पानी से बाल धो लें. ऐसा आप हफ्ते में 1-2 कर सकते हैं.

फिटकरी और गुलाब जल का स्प्रे
1 छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर में 3-4 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इसे मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर स्कैल्प पर छिड़कें और हल्के हाथों से मसाज करें. इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से बाल धो लें और अगले दिन हल्के शैंपू से बाल साफ कर लें.बेहतर रिजल्ट के लिए इस उपाय को हफ्ते में 1-2 बार अपना सकते हैं.

Advertisement

फिटकरी और नारियल तेल का हेयर मास्क
2 बड़े चम्मच हल्के गर्म नारियल तेल में 1 छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर 30-45 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें. इसे आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • फिटकरी को कभी भी सीधे स्कैल्प पर न लगाएं, क्योंकि इससे स्कैल्प ड्राई हो सकता है.
  • पहली बार बालों पर फिटकरी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें.
  • अगर स्कैल्प पर तेज जलन, खुजली या एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »