Kadhai Cleaning Tips: लोहे की कड़ाही में लग गई है जंग? अपनाएं ये 1 सस्ता और देसी जुगाड़, नई जैसी चमचमाने लगेगी

Kadhai Cleaning Tips: पुरानी और जंग लगी लोहे की कड़ाही को बिना किसी महंगे केमिकल या तामझाम के भी घर में मौजूद बेसिक चीजों से चुटकियों में नया जैसा बनाया जा सकता है. जंग लगने से रोकने के लिए कौन से जरूरी स्टेप्स उठाने चाहिए इस बारे में जान लीजिए.

Advertisement
लोहे की कड़ाही में अक्सर जंग लग जाती है जिसे अधिकतर लोग फेंक देते हैं. (Photo: AI Generated) लोहे की कड़ाही में अक्सर जंग लग जाती है जिसे अधिकतर लोग फेंक देते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

Kadhai Cleaning Tips: किचन में रखी लोहे की कड़ाही अगर जंग की वजह से खराब हो गई है, तो उसे फेंकने की गलती बिल्कुल न करें. अक्सर नमी के संपर्क में आने से लोहे के बर्तनों में जंग लग जाती है, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि आपका बर्तन असली लोहे का बना है. इसे घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स में ठीक किया जा सकता है. बस आपको सही तरीके और धैर्य की जरूरत है. अगर आप इसे फेंकने का सोच रहे हैं, तो रुक जाइए क्योंकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसे नए जैसा चमकाना बेहद आसान है.

Advertisement

क्यों लगती है लोहे में जंग?

लोहा नमी के संपर्क में आते ही ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू कर देता है जिसे हम जंग कहते हैं. अगर आप बर्तन धोने के बाद उसे तुरंत सुखाते नहीं हैं या गीला छोड़ देते हैं, तो जंग लगना तय है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि लोहे के बर्तनों को बार-बार सीजनिंग (Seasoning) करके सालों-साल नया जैसा रखा जा सकता है और यही एक आसान जुगाड़ है. इसके अलावा भी आप लोहे की कड़ाही को जंग लगने से बचाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं.

जंग हटाने के लिए विनेगर और पानी का घोल सबसे असरदार सॉल्यूशन माना जाता है इसके लिए आप एक बड़े बर्तन में बराबर मात्रा में पानी और सफेद विनेगर मिलाएं. इसमें अपनी कड़ाही को 30 से 60 मिनट के लिए डूबोकर रखें. ध्यान रखें कि 1 घंटे से ज्यादा न छोड़ें, वरना मेटल खराब हो सकता है.

Advertisement

फिर कड़ाही को बाहर निकालकर स्टील वूल या मेटल स्क्रबर से रगड़ें. आपको तब तक रगड़ना है जब तक सारा जंग निकल न जाए और आपको असली लोहा न दिखने लगे.

सबसे जरूरी स्टेप है कड़ाही को सुखाना. वॉश करने के बाद बर्तन को तुरंत पोंछ लें और गैस पर थोड़ी देर गर्म करें ताकि सारा नमी वाला मॉइश्चर उड़ जाए. अब कड़ाही पर कुकिंग ऑयल की एक पतली लेयर लगाएं और इसे ओवन या गैस पर धीमी आंच पर गर्म करें. इससे बर्तन पर एक प्रोटेक्टिव कोटिंग बन जाएगी जो दोबारा जंग नहीं लगने देगी.

भविष्य में जंग से कैसे बचाएं?

जंग से बचने के लिए सबसे बड़ा मंत्र है.'नो वॉटर'. कभी भी लोहे के बर्तन को पानी में भिगोकर न छोड़ें. धोने के तुरंत बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछें और हल्के गैस पर सुखाएं. इस्तेमाल के बाद हमेशा तेल की एक बहुत ही हल्की परत लगाकर रखें. अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आपकी कड़ाही सालों-साल बिना जंग के आपका साथ निभाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »