Mirror Cleaning Tips: सफेद धब्बों से धुंधला हो गया है बाथरूम का शीशा? अपनाएं ये 5 घरेलू ट्रिक्स, बिना खर्चा किए लौट आएगी नई जैसी चमक

Bathroom Glass Cleaning Tips: बाथरूम के शीशे और शॉवर ग्लास पर हार्ड वॉटर के सफेद दाग जम गए हैं? अगर हां, तो आपको इन्हें साफ करने के लिए किसी महंगे क्लीनर को खरीदने की जरूरत नहीं है. आज सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू, टूथपेस्ट और अन्य घरेलू तरीकों से कांच को फिर से नई जैसी चमकदार बना सकते हैं.

Advertisement
बाथरूम के शीशे पर पानी की छींटें पड़ने से वो धुंधला हो जाता है. (Photo: ITG) बाथरूम के शीशे पर पानी की छींटें पड़ने से वो धुंधला हो जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

Bathroom Glass Cleaning Tips: बाथरूम में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें रोजाना साफ करने के बाद भी वो साफ नहीं हो पाती हैं. इन्हीं में वॉशबेसिन के ऊपर टंगा शीशा और शॉवर ग्लास भी होता है. समय के साथ शीशे और शॉवर ग्लास के कांच पर सफेद-सफेद जिद्दी धब्बे पड़ जाते हैं, जिसकी वजह से वो धुंधले हो जाते हैं. बार-बार साफ करने के बावजूद भी उनकी चमक वापस नहीं आती है. इसकी वजह हार्ड वॉटर होता है. दरअसल, हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पानी सूखने के बाद कांच की सतह पर जम जाते हैं. धीरे-धीरे ये परत मोटी होती जाती है, जिससे कांच धुंधला, गंदा और पुराना दिखाई देने लगता है.

Advertisement

अक्सर लोग इन दागों को हटाने के लिए लोग महंगे क्लीनर या केमिकल्स खरीद लेते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है, बल्कि सच ये है कि सही तरीका अपनाकर और घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप इन जिद्दी दागों को बिना ज्यादा मेहनत के साफ कर सकते हैं. अगर आप भी अपने बाथरूम या घर के कांच को फिर से नई जैसी चमक देना चाहते हैं, तो खबर में तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं.

हार्ड वॉटर के दाग कितने गहरे हैं, ये जानना जरूरी है
सफाई शुरू करने से पहले ये देखना जरूरी है कि दाग हल्के हैं या बहुत ज्यादा जमे हुए हैं.

हल्के या नॉर्मल दाग: अगर कांच पर सिर्फ हल्के सफेद निशान या पतली लेयर बनी है, तो सिरके और डिशवॉश लिक्विड से एक घरेलू घोल बना लें. इससे सफाई करना काफी असरदार रहेगा.

Advertisement

बहुत ज्यादा जमे हुए दाग: अगर कांच इतना धुंधला हो गया है कि उसमें चेहरा देखना या उसके पार देखना मुश्किल हो, तो दाग काफी पुराने और मोटे हैं. ऐसे में थोड़ा ज्यादा समय और मेहनत लगेगी. जरूरत पड़ने पर सिट्रिक एसिड या ऑक्सैलिक एसिड वाले क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सिरका और डिशवॉश लिक्विड से बनाएं आसान क्लीनिंग स्प्रे
एक स्प्रे बोतल को साफ पानी से आधा भरें. इसके बाद इसमें 2-3 बूंद लिक्विड डिशवॉश मिलाएं. बाकी आधी बोतल सफेद सिरके से भर दें. सिरके की एसिडिटी दागों को ढीला करती है, जबकि डिशवॉश गंदगी और चिकनाई हटाने में मदद करता है.

हल्के दाग हटाने का तरीका

  1. सबसे पहले कांच पर हल्का गर्म पानी डालें.
  2. अब तैयार किया हुआ स्प्रे पूरे कांच पर अच्छी तरह छिड़कें.
  3. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें.
  4. दोबारा स्प्रे करें और स्पंज या ब्रश से गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें.
  5. इसके बाद कांच को गुनगुने पानी से धो लें.
  6. आखिर में माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें, ताकि नए दाग न बनें.


जिद्दी दाग हटाने का तरीका 

  1. अगर दाग जिद्दी हैं तो पहले कांच को गर्म पानी से धो लें.
  2. क्लीनिंग सॉल्यूशन अच्छी मात्रा में स्प्रे करें और उसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  3. अब स्पंज से हल्के हाथों से गोल-गोल रगड़ें.
  4. गुनगुने पानी से धोकर सुखा दें.
  5. जरूरत हो तो प्रोसेस को दोबारा दोहराएं.

ये घरेलू नुस्खे भी हैं काफी असरदार

1. गर्म सिरका और बेकिंग सोडा: गर्म सिरका कांच पर स्प्रे करें और सिरके में भीगे पेपर टॉवल को 10-20 मिनट के लिए कांच पर चिपका दें. इसके बाद बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाकर ब्रश से रगड़ें. फिर पानी से धोकर सूखा लें.

Advertisement

2. टूथपेस्ट: सफेद टूथपेस्ट की एक लेयर दाग पर लगाएं और 10-15 मिनट छोड़ दें. जब वो सूख जाए तब गीले स्पंज से रगड़कर धो लें.

3. नींबू और नमक: आधा नींबू लेकर उसे नमक में डुबोएं और कांच पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. इसके बाद पानी से धोकर सुखा दें.

4. एल्युमिनियम फॉयल: फॉयल का छोटा-सा गोला बनाएं. पहले कांच पर क्लीनिंग सॉल्यूशन स्प्रे करें और फिर फॉयल से हल्के हाथों से रगड़ें. ध्यान रखें कि कांच गीला हो, वरना खरोंच पड़ सकती है.

हार्ड वॉटर के दाग जल्दी न जमें, इसके लिए अपनाएं ये टिप्स
नहाने के बाद शॉवर ग्लास या शीशे पर जमा पानी तुरंत हटा दें.
माइक्रोफाइबर कपड़े या स्क्वीजी से रोज एक बार कांच साफ करें.
हल्के क्लीनिंग स्प्रे का इस्तेमाल करके जल्दी-जल्दी सफाई करते रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »