White Clothes Cleaning Tips: सफेद कपड़ों पर लग गया है चाय या सब्जी का जिद्दी दाग? किचन की इन 2 चीजों से मिनटों में चमकाएं

White Clothes Cleaning Tips: सफेद कपड़ों पर चाय, कॉफी, हल्दी या सब्जी का दाग लग गया है? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना महंगे स्टेन रिमूवर्स खरीदे आसानी से रसोई में रखी कुछ चीजों की मदद से दाग साफ कर सकते हैं.

Advertisement
सफेद सिरके की मदद से कपड़े पर लगा पुराने से पुराना दाग भी साफ हो सकता है. (Photo: ITG) सफेद सिरके की मदद से कपड़े पर लगा पुराने से पुराना दाग भी साफ हो सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

सफेद कपड़े पहनने में बहुत ही ट्रेंडी लगते हैं, लेकिन इन्हें पहनना लोगों को झंझटभरा लगता है. इन कपड़ों को पहनने में सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि इन पर लगा छोटा-सा दाग भी तुरंत नजर आने लगता है. चाय, कॉफी, हल्दी या सब्जी की एक बूंद भी पूरे कपड़े का लुक खराब कर सकती है. कई बार बार-बार धोने के बाद भी ये जिद्दी दाग आसानी से नहीं निकलते हैं. ऐसे में लोग इन दागों को हटाने के लिए महंगे-महंगे स्टेन रिमूवर या केमिकल्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके लिए ये करना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है.

सफेद कपड़ों पर लगे चाय और सब्जी के जिद्दी दागों को हटाने के लिए आपको हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें सही तरीके से इस्तेमाल की जाएं, तो सफेद कपड़ों की चमक वापस लाने और दाग हल्के करने में मदद कर सकती हैं.

1. बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट लगाएं: अगर आपके सफेद कपड़ों पर लगे दाग ज्यादा पुराने नहीं हुए हैं, तो बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल?

  • बेकिंग सोडा और नींबू की मदद से दाग हटाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें.
  • इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  • इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं.
  • 15–20 मिनट तक छोड़ दें.
  • इसके बाद मुलायम ब्रश या हाथ से हल्के-हल्के रगड़ें और नॉर्मल तरीके से धो लें.

2. पुराने दाग के लिए सफेद सिरका: अगर दाग कई दिनों पुराना हो गया है, तो सफेद सिरका उसे हटाने के काम आ सकता है. सफेद सिरके से साफ करने वाला तरीका दाग के साथ-साथ कपड़ों की बदबू कम करने में भी मदद कर सकता है.

इस्तेमाल का तरीका

  • एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं.
  • कपड़े को करीब 30 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें.
  • इसके बाद डिटर्जेंट से अच्छी तरह धो लें.

3. दाग लगते ही तुरंत करें ये काम: अगर आपके कपड़े पर लगे किसी भी दाग को हटाने का सबसे आसान तरीका है कि उसे सूखने न दें. अगर चाय, कॉफी या सब्जी कपड़े पर गिर जाए, तो तुरंत दाग वाली जगह को साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से दाग कपड़े के रेशों में गहराई तक नहीं बैठता और बाद में उसे साफ करना आसान हो जाता है.

Advertisement

घरेलू नुस्खे अपनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  1. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले कपड़े पर दिए गए केयर लेबल को जरूर पढ़ें.
  2. रेशमी, ऊनी या सिल्क जैसे नाजुक कपड़ों पर नींबू, सिरका या किसी भी क्लीनिंग एजेंट का इस्तेमाल सोच-समझकर करें.
  3. पहले कपड़े के किसी छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें.
  4. अगर कपड़ा महंगा या बेहद नाजुक है, तो प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग बेहतर ऑप्शन हो सकता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »