scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

कैसा होता है मैन्स क्रिकेट के लॉकर रूम का माहौल? अनाया बांगड़ ने खोली पोल, कहा- टॉक्सिक...

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 1/11

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटे आर्यन अब जेंडर चेंज कराकर अनाया बांगड़ बन चुकी हैं. लड़की बनने के बाद अनाया बांगड़ अपनी नई जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं. 

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 2/11

हालांकि, लड़के से लड़की बनने की जर्नी उनकी काफी मुश्किल रही है. अब उन्होंने लड़की बनने के बाद के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं, जिन्हें सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. 
 

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 3/11

बता दें कि जेंडर बदलने से पहले अनाया का नाम आर्यन बांगड़ था. लड़के के तौर पर उन्होंने क्रिकेट में भी पहचान बनाई. मुंबई के स्थानीय क्लब क्रिकेट में इस्लाम जिमखाना की ओर से खेलते हुए उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी.  उन्होंने साल 2019 में पुडुचेरी की ओर से नेशनल अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी खेली थी. 

Advertisement
अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 4/11

अब hauterrfly संग बातचीत में अनाया बांगड़ ने मैन्स क्रिकेट लॉकर रूम के टॉक्सिक कल्चर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. 
 

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 5/11

अनाया बांगड़ से पूछा गया कि मैन्स क्रिकेट लॉकर रूम की ऐसी कौन सी चीजें थीं, जिन्हें देखकर आपको लगता था कि आप वहां फिट नहीं बैठ सकतीं? इसपर अनाया ने कहा- मैं कहूंगी कि लॉकर रूम वॉर जोन की तरह होते हैं. 
 

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 6/11

'बॉय बैंटर (एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक) और स्पोर्ट्स के लोगों के बैंटर काफी टॉक्सिक होते हैं. मुझे हमेशा वहां अनकंफर्टेबल फील हुआ. मुझे ऐसा लगता था कि मैं इस बॉडी में जन्मी हूं, तो मुझे इस तरह से फंक्शन करना होगा.'
 

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 7/11

अनाया ने आगे कहा- स्पोर्ट्स और क्रिकेट काफी ज्यादा हाइपर-मैस्कुलिन इंडस्ट्री है. उस दुनिया को समझना और फिर इस दुनिया (लड़की बनना) में आना काफी अलग चीजें हैं. 

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 8/11

अनाया से आगे पूछा गया कि क्या वहां उन्हें कोई समझ पाता था? इसपर अनाया ने कहा कि वहां उन्होंने अपने बारे में किसी को बताया नहीं था. वो बोलीं- अगर मैंने किसी को बताया होता तो वो क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे बड़ी गॉसिप बन जाती. लोग मुझे खेलते हुए चिढ़ाते. 
 

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 9/11

अनाया ने ये भी पूछा गया कि किसी के कुछ गलत कहने पर क्या कभी उन्होंने आवाज उठाई थी? इसपर उन्होंने जवाब दिया कि वहां किसी को कुछ नहीं कह सकते, वरना आपको ग्रुप का हिस्सा नहीं माना जाता.  

Advertisement
अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 10/11

अनाया ने यह भी कहा कि लड़की बनने पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. लोग अक्सर उनपर ये आरोप लगाते हैं कि वो मैन्स क्रिकेट में कमाल नहीं कर पाईं, इसलिए लड़की बनी हैं. 

अनाया बांगड़ ने लड़की बनने के लिए झेला दर्द
  • 11/11

अनाया ने कहा कि जब वो ट्रैवल करती हैं, तो लोग उनकी पुरानी और नई आइडेंटिटी देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं, क्योंकि डॉक्यूमेंट्स में उनके पुराने फोटो और नाम हैं. इसलिए वो विदेश में कहीं ट्रैवल भी नहीं कर पातीं. 

(Photo: Instagram @anayabangar)
 

Advertisement
Advertisement