Kitchen Hacks: नमी से सील गई डिब्बे में रखी नमकीन? ये ट्रिक अपनाएं, मिलेगा गजब का स्वाद

अक्सर डिब्बे में रखी नमकीन नमी के कारण सील कर मुलायम हो जाती है जिससे उसका स्वाद खराब लगने लगता है. यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप उसे वापस क्रिस्पी बना सकते हैं. इतना ही नहीं आप सीली नमकीन को भी एक यूनिक तरीके से यूज कर सकते हैं.

Advertisement
फेंके नहीं ऐसे यूज करें सीली नमकीन (Photo: ITG) फेंके नहीं ऐसे यूज करें सीली नमकीन (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

मौसम चाहे बारिश का हो या सामान्य, कई बार डिब्बे को ठीक से बंद न करने या हवा लगने के कारण उसमें रखी नमकीन सील जाती है. सीली हुई नमकीन न तो खाने में अच्छी लगती है और न ही मेहमानों को परोसने लायक रहती है. ज्यादातर लोग इसे खराब मानकर फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपके किचन में ही कुछ ऐसे आसान और जादुई तरीके मौजूद हैं जिनकी मदद से आप इस सीली हुई नमकीन का क्रंच और गजब का स्वाद वापस ला सकते हैं. 

Advertisement

नमकीन को दोबारा कुरकुरा बनाने की ट्रिक्स 

कढ़ाई में ड्राई रोस्ट करें: गैस पर एक भारी तले की कढ़ाई को धीमा गर्म करें. अब इसमें सीली हुई नमकीन डालें और बिना तेल या घी के 2 से 3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. गैस बंद कर दें और नमकीन को कढ़ाई में ही थोड़ी देर छोड़ दें. ठंडी होने पर यह एकदम क्रिस्पी हो जाएगी.

माइक्रोवेव हैक: सीली हुई नमकीन को एक माइक्रोवेव-सेफ प्लेट में फैलाएं. इसे केवल 30 से 40 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें. बाहर निकालने पर यह थोड़ी सॉफ्ट लग सकती है लेकिन 2 मिनट हवा में छोड़ने के बाद यह पूरी तरह कुरकुरी हो जाएगी.

धूप का इस्तेमाल: अगर बाहर अच्छी धूप खिली है तो नमकीन को एक सूती कपड़े या पेपर टॉवल पर फैलाकर 1-2 घंटे के लिए धूप में रख दें. धूप से इसकी सारी नमी गायब हो जाएगी और इसका स्वाद भी बरकरार रहेगा. लेकिन नमकीन के ऊपर जाली या सूती कपड़ा जरूर ढक दें.

Advertisement

टिशू पेपर और एयरटाइट जार: जब नमकीन दोबारा कुरकुरी हो जाए तो इसे स्टोर करते समय डिब्बे के नीचे और ऊपर टिशू पेपर लगा दें. यह बची-खुची नमी को सोख लेता है और नमकीन को लंबे समय तक फ्रेश रखता है.

सीली नमकीन की चटपटी भेल बनाएं

अगर आप नमकीन को दोबारा क्रिस्पी बनाने के झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं तो आप इसे भेल के तौर पर यूज कर सकते हैं. इसके लिए आप टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और उबले आटू को छोटा-छोटा काट लें और इसमें नमकीन मिला लें. ऊपर से नींबू का रस, चाट मसाला और खट्टी-मीठी चटनी डालें. आपकी टेस्टी भेल तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »