LPG Crisis: नहीं मिल रही गैस तो परेशान ना हों, इंडक्शन पर ऐसे बनाएं फूली-फूली रोटियां

रसोई गैस की किल्लत के बीच अगर यह सोचकर परेशान हैं कि अब इंडक्शन पर रोटियां कैसे बनेंगी तो यहां हम आपकी परेशानी दूर करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं. इसकी मदद से आप इंडक्शन पर ही फूली-फूली रोटियां बना सकते हैं.

Advertisement
इंडक्शन पर फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं (Photo: AI generated) इंडक्शन पर फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं (Photo: AI generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

आमतौर पर माना जाता है कि गोल और फूली हुई रोटियां केवल गैस, चूल्हे या तंदूर पर ही बन सकती हैं. लेकिन अगर आपके घर की रसोई में गैस खत्म हो गई है या आप केवल इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. इंडक्शन पर भी नरम और गुब्बारे जैसी फूली रोटी बनाना मुमकिन है. बस इसके लिए आपको सही बर्तन और तापमान का ध्यान रखने की जरूरत है. आइए जानते हैं वो खास तरीका जिससे आप इंडक्शन पर भी परफेक्ट रोटियां बना सकते हैं.

Advertisement

फूली रोटी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका
इंडक्शन पर नॉर्मल तवा का यूज करने से बचें. रोटी बनाने के लिए हमेशा इंडक्शन फ्रेंडली फ्लैट बेस वाले लोहे या कास्ट आयरन के तवे का इस्तेमाल करें. तवा जितना भारी होगा, रोटियां उतनी ही अच्छी सिकेंगी.

इंडक्शन पर रोटी जल्दी सूख सकती है. इसलिए आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी और एक चम्मच तेल या घी जरूर डालें. इससे रोटियां लंबे समय तक नरम रहेंगी.

शुरुआत में इंडक्शन को मध्यम आंच पर रखें. तवा अच्छी तरह गर्म होना चाहिए. बहुत कम तापमान पर रोटी कड़क हो जाएगी और बहुत ज्यादा पर जल जाएगी.

रोटी को हर तरफ से एक समान बेलें. अगर रोटी कहीं से मोटी और कहीं से पतली होगी तो वह इंडक्शन पर सही से नहीं फूलेगी.

रोटी को तवे पर डालें और जब हल्के बुलबुले दिखने लगें तो उसे तुरंत पलट दें. दूसरी तरफ से उसे अच्छी तरह सेकें.

Advertisement

चूंकि इंडक्शन पर आप रोटी को सीधे आंच पर नहीं रख सकते इसलिए रोटी को फुलाने के लिए साफ सूती कपड़े या चिमटे का इस्तेमाल करें. दूसरी तरफ से सिक जाने के बाद कपड़े से किनारों को धीरे-धीरे दबाएं. इससे रोटी भाप के दबाव से अपने आप फूलने लगेगी.

रोटी उतरते ही उस पर तुरंत घी लगाएं और कैसरोल में रखें ताकि उसकी नमी बरकरार रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement