How to make Saunf Sharbat: मई-जून की इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में जब सूरज आग उगल रहा हो तो शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए सौंफ का शरबत एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है. सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है जो पेट की जलन, एसिडिटी और लू से तुरंत राहत दिलाती है. आयुर्वेद में भी गर्मियों के दौरान सौंफ के सेवन को बेहद गुणकारी माना गया है. मिश्री और पुदीने के साथ मिलकर यह शरबत न केवल शरीर का तापमान कंट्रोल में रखता है बल्कि चिलचिलाती धूप में होने वाली घबराहट को भी झटपट दूर करता है.तीन
सामग्री
सौंफ (मोटी वाली): ½ कप
धागे वाली मिश्री: ½ कप (यह चीनी से ज्यादा ठंडी और हेल्दी होती है)
ताजा पुदीना के पत्ते: 15-20
काला नमक: 1 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच
ठंडा पानी या मटके का पानी: 4 गिलास
बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका
सौंफ को भिगोएं: सबसे पहले आधी कटोरी सौंफ को अच्छी तरह साफ करके 1 कप पानी में कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें, जिससे सौंफ अच्छी तरह फूल जाए और पीसने में आसानी हो. अगर समय कम है तो गुनगुने पानी में 45 मिनट के लिए भिगोएं.
मिश्री को पीसें: धागे वाली मिश्री को ओखली में थोड़ा कूट लें और उसके धागे अलग कर दें. इसके बाद इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें.
पेस्ट तैयार करें: अब मिक्सी के जार में भीगी हुई सौंफ, उसका पानी, ताजे पुदीने के पत्ते और थोड़ा सा पानी डालकर एकदम स्मूद पेस्ट पीस लें.
मिश्रण को छानें: तैयार सौंफ-पुदीने के पेस्ट को एक बड़ी छननी की मदद से किसी जग या बर्तन में अच्छी तरह छान लें. चम्मच से दबा-दबाकर पूरा अर्क निकाल लें और बचे हुए मोटे रेशों को अलग कर दें.
मसाले और पानी मिलाएं: अब इस छने हुए सौंफ के पानी में पीसी हुई मिश्री का पाउडर, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मिश्री पूरी तरह घुल जाए.
चिल्ड सर्व करें: अब इसमें 3 गिलास एकदम ठंडा या मटके का पानी मिलाएं. सर्विंग ग्लासेस में कुछ आइस क्यूब्स डालें, तैयार सौंफ का शरबत पलटें और पुदीने की पत्ती से गार्निश करके इस चिलचिलाती दोपहर में ठंडा-ठंडा परोसें.
aajtak.in