Tips to Make Malai Kofta: बिना मैदा और क्रीम के बनाएं रेशमी मलाई कोफ्ता, मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Tips to Make Malai Kofta: अगर आपको भी मलाई कोफ्ता पसंद है लेकिन बहुत तेल, क्रीम और कैलोरी होने की वजह से इसका लुत्फ उठाने से बचते हैं तो यहां हम आपको सुपर रिचनेस वाली मलाई कोफ्ता की ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिसमें एक बूंद भी तेल, मैदा और क्रीम का इस्तेमाल नहीं होगा और ये डिश बिलकुल मलाईदार और टेस्टी बनेगी.

Advertisement
मलाई कोफ्ता (Photo: ITG) मलाई कोफ्ता (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

Tips to Make Malai Kofta: मलाई कोफ्ता एक ऐसी शाही डिश है जिसे देखते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. चाहे कोई शादी-पार्टी हो या फिर वीकेंड का स्पेशल लंच, मलाई कोफ्ते का नाम टॉप डिश की लाइन में ही आता है. लेकिन रेस्टोरेंट या ढाबों में मिलने वाले मलाई कोफ्ता में कोफ्तों को बांधने के लिए ढेर सारे मैदे का इस्तेमाल होता है और ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए भारी मात्रा में क्रीम डाला जाती है. यह स्वाद में तो अच्छा लगता है लेकिन सेहत के लिहाज से काफी भारी और अनहेल्दी है.

Advertisement

जीरो ऑयल, जीरो बटर और जीरो क्रीम वाला कोफ्ता 

अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं या मेहमानों को कुछ हेल्दी और लाजवाब परोसना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको बताएंगे कि बिना एक चम्मच मैदा और बिना बाजार की क्रीम के आप घर पर ही एकदम मुंह में घुल जाने वाले सॉफ्ट और रेशमी मलाई कोफ्ता कैसे तैयार कर सकते हैं. यकीन मानिए, इसका मखमली टेक्सचर चखने के बाद कोई भी यह नहीं कह पाएगा कि इसे बिना क्रीम के बनाया गया है. 

अखरोट से बनाएं मलाई कोफ्ता की ग्रेवी

इस मलाई कोफ्ता की डिश का सबसे मेन इंग्रीडिएंट है अखरोट. केवल अखरोट से ही आप मलाई कोफ्ता को शाही और मलाईदार बना सकते हैं.

इसके लिए सबसे पहले कड़ाही में प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और धनिया की कोमल डंठल डालें. साथ ही में कुछ साबुत मसाले जैसे बड़ी इलायची और तेज पत्ता मिलाना है. साथ में मुट्ठी भर अखरोट डालने हैं. साथ में पानी और थोड़ा सा नमक भी मिलाएं. अब इसे ढककर 15 मिनट के लिए पकाना है.

Advertisement

अखरोट की वजह से ग्रेवी में क्रीमीनेस और रिचनेस आएगी.

पकने के बाद साबुत मसालों को अलग कर देना है और बाकी मिश्रण को ठंडा करके मिक्सर में पीस लेना है.

अब इस मिश्रण को छन्नी से छान लें और धीमी आंच पर कुछ देर पकाना है. धीरे-धीरे यह ग्रेवी गाढ़ी, क्रीमी और रेशमी होने लगेगी. अब इस दौरान इसमें शहद, गरम मसाला, सफेद मिर्च का पाउडर डालना है. 

अब आपकी बिना तेल, क्रीम वाली मलाई कोफ्ता की ग्रेवी तैयार है.

अब अखरोट से बनाएं कोफ्ते 

अब आपको अखरोट से ही कोफ्ते बनाने हैं जिसके लिए आप अखरोट को कुछ देर के लिए रोस्ट कर लें और उसे मिक्सर में क्रश कर लें. फिर पनीर कद्दूकस करके उसमें क्रश अखरोट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसमें हरा धनिया और अपनी पसंद के अनुसार चीजें और ड्राई फ्रूट डालकर इनके कोफ्ते बना लें. कोफ्तों को क्रश अखरोट से कोट करके एयर फ्रायर में पका लें. आखिर में कोफ्तों को ग्रेवी में डाल दें. ऊपर से केसर का पानी और कसूरी मेथी डालकर हल्का पका लें. आपके मलाई कोफ्ता तैयार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »