How to make Perfect Idli: ना सांचा, ना स्टैंड, ऐसे बनाएं रूई जैसी नरम और मुलायम इडली, गुब्बारे की तरह फूलेंगी सारी

इडली बहुत सारे लोगों की फेवरेट होती है. लेकिन कई बार घर में इडली स्टैंड या सांचा न होने की वजह से हम इसे बनाने से कतराते हैं. लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि आप बिना सांचे से भी बाजार जैसी जालीदार और सॉफ्ट इडली बना सकते हैं.

Advertisement
बिना सांचा इडली कैसे बनाएं (Photo: ITG) बिना सांचा इडली कैसे बनाएं (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

दक्षिण भारतीय खाना अपनी सादगी और स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और इडली को तो बहुत ज्यादा ही लोग पसंद करते हैं. अक्सर लोग इडली बाजार से ही मंगाते हैं वो इसे घर पर इसलिए नहीं बना पाते क्योंकि उनके पास इडली मेकर या स्टैंड नहीं होता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई की छोटी कटोरियां इडली बनाने के लिए एक बेहतरीन सांचा साबित हो सकती हैं.

Advertisement

 इस तरीके से बनी इडलियां न केवल दिखने में सुंदर होती हैं बल्कि स्टैंड में बनी इडलियों से कहीं ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी हो सकती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि बिना किसी ताम-झाम के साधारण कड़ाही और कटोरी का उपयोग करके आप कैसे परफेक्ट इडली तैयार कर सकते हैं.

सॉफ्ट इडली बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
इडली बैटर (चावल और उड़द दाल का खमीर उठा हुआ घोल): 3 कप

नमक: स्वादानुसार

ईनो या बेकिंग सोडा: 1/2 चम्मच (अगर घोल कम फूला हो)

तेल: कटोरियों को ग्रीस करने के लिए

पानी: स्टीम करने के लिए

बनाने का तरीका

एक बड़ी कड़ाही या पतीले में 2 गिलास पानी डालें और उसके बीच में एक स्टैंड या रिंग रख दें. इसे ढक्कन लगाकर गर्म होने दें.

4-5 एक जैसी छोटी कटोरियां लें. उन्हें तेल लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें ताकि इडली चिपके नहीं.

Advertisement

इडली के घोल में नमक और ईनो मिलाएं. ईनो डालने के बाद घोल को एक ही दिशा में हल्का सा फेंटें.

अब तैयार घोल को कटोरियों में आधा या 3/4 हिस्सा भरें. पूरी न भरें क्योंकि इडली फूलेगी.

इन कटोरियों को कड़ाही के अंदर स्टैंड पर एक प्लेट रखकर उस पर सजा दें. कड़ाही को ढक्कन से बंद कर दें.

मध्यम आंच पर 12-15 मिनट तक स्टीम होने दें. चाकू डालकर चेक करें, अगर वह साफ निकले तो इडली तैयार है.

कटोरियों को बाहर निकालें, थोड़ा ठंडा होने दें और फिर चाकू की मदद से किनारे छुड़ाते हुए इडली निकाल लें. नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement