Lahori Veg Keema Recipe: नवरात्रि के दौरान ज्यादातर घरों में नॉनवेज नहीं बनाया जाता है. ऐसे में कई बार रोज-रोज आलू-मटर, पनीर और दूसरी आम सब्जियां खाकर लोग बोर हो जाते हैं. अगर आपका भी कुछ चटपटा, मसालेदार और क्रीमी खाने का मन कर रहा है, तो आप लाहौरी वेज कीमा ट्राई कर सकते हैं.
अगर आप सोच रहे हैं कि वेज कीमा का टेस्ट उतना मजेदार नहीं होगा, तो आप गलत है. यह एक लाजवाब शाकाहारी डिश है, इसका गाढ़ा और मसालेदार स्वाद रोटी, पराठे और नान के साथ खूब जंचता है.
इसे बारीक कटी सब्जियों, सोया ग्रेन्यूल्स और मसालों की मदद से तैयार किया जा सकता है, लेकिन इसकी एक बाइट लेने के बाद आप इसके फैन हो जाएंगे. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.
लाहौरी वेज कीमा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
लाहौरी वेज कीमा बनाने का तरीका
सोया ग्रेन्यूल्स तैयार करें
सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें सोया ग्रेन्यूल्स डालकर 5 से 7 मिनट तक भिगोएं. इसके बाद पानी निकालकर ग्रेन्यूल्स को अच्छी तरह निचोड़ लें. इससे उनकी अतिरिक्त नमी निकल जाएगी. अब इन्हें हल्का दरदरा पीस लें, ताकि इनका टेक्सचर कीमे जैसा हो जाए.
अब मसाला भूनें
एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और इसमें जीरा डालें और चटकने दें. अब बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं, ताकि कच्चेपन की महक निकल जाए.
टमाटर और मसाले पकाएं
अब कड़ाही में कटे हुए टमाटर डालें. इसके साथ हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मसाले को तब तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं और तेल हल्का अलग दिखाई देने लगे.
तैयार करें वेज कीमा
अब इसमें दरदरे पिसे हुए सोया ग्रेन्यूल्स डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. इसे 5 से 7 मिनट तक मिडियम फ्लेम पर भूनें, ताकि सोया मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख ले. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
क्रीमी बनाएं ग्रेवी
उसके बाद फ्लेम लो कर दें और कड़ाही में अब फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाएं, ताकि वह फटे नहीं. इसके बाद क्रीम, गरम मसाला और हाथों से मसलकर कसूरी मेथी डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.
रोटी या नान के साथ करें सर्व
लाहौरी वेज कीमा को गरमागरम रोटी, पराठे या नान के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ी क्रीम डालकर इसे रेस्टोरेंट जैसा लुक भी दे सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क