कुमार विश्वास को बेहद पसंद है आलू-टमाटर की सब्जी, राजस्थानी स्वाद के लिए डालते हैं ये 1 चीज, जानें बनाने का तरीका

कुमार विश्वास न सिर्फ एक शानदार कवि हैं, बल्कि लाजवाब कुक भी हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा आलू-टमाटर की सब्जी की खास रेसिपी शेयर की, जिसे वो राजस्थानी टच के साथ बनाते हैं. आइए आपको उनकी सीक्रेट रेसिपी के बारे में बताते हैं.

Advertisement
कुमार विश्वास बहुत अच्छा खाना भी बनाते हैं. (PHOTO:ITG/AI) कुमार विश्वास बहुत अच्छा खाना भी बनाते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

How to Make aloo tamatar ki sabzi: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि हर सब्जी में इस्तेमाल होता है. दिल्ली-यूपी में अक्सर जब कुछ समझ नहीं आता है तो लोग आलू-टमाटर की सब्जी सबसे ज्यादा बनाते हैं, क्योंकि एक तो यह झटपट बन जाती है और खाने में भी लाजवाब लगती है. कवि और पॉलिटिशियन कुमार विश्वास को भी यह सब्जी खाना बहुत पसंद है और इसके साथ ही वो इसे खास अंदाज में बनाना भी जानते हैं.

Advertisement

कुमार विश्वास सिर्फ शब्दों से ही खेलना नहीं जानते हैं, बल्कि वो खाना भी अच्छा पका लेते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू  में उन्होंने आलू-टमाटर सब्जी की खास रेसिपी बताई, जिसे आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं और पूरी के साथ मजे से खा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आलू-टमाटर की सब्जी कैसे बनाई जाती है. 

घर पर कैसे बनाएं आलू-टमाटर की सब्जी

अगर आप भी पूरी के साथ आलू-टमाटर की सब्जी खाना चाहते हैं तो आप कुमार विश्वास के अंदाज में बना सकते हैं, इसके लिए आपको सरसों का तेल, हरी मिर्च, जीरा, आलू, टमाटर, प्याज, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, नमक, लाल मिर्च की चटनी और पानी लेना है. 

आलू टमाटर की सब्जी बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले तो प्याज, हरी मिर्च को बारीक काट लें और टमाटर को थोड़ा बड़ा-बड़ा काट लें. 
  2. इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालकर भूनें.
  3. इसके बाद उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. कुछ समय बाद आलू डालकर मिलाएं. 
  4. आलू को दो मिनट तक मिलाने के बाद टमाटर डालें और फिर नमक, हल्दी, लाल मिर्च और सारे मसाले मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करके ढककर पकाएं.
  5. जब आलू लगने लग जाए और मसाला तेल छोड़ दें. तब आप इसमें लाल मिर्च की चटनी डालें. 
  6. फिर इसमें पानी मिला दें और 10-15 मिनट तक पकाने के बाद गैस कर दें.

इस सब्जी को आप चावल, रोटी, पूड़ी और पराठे के साथ मजे से खा सकते हैं. कुमार विश्वास ने बताया कि जब राजस्थान में थे, उस दौरान उन्होंने खाने में तीखापन लाने के लिए रेड चिल्ली सॉस डालने का तरीका सीखा था. तभी से वो आलू-टमाटर की सब्जी में रेड चिल्ली सॉस जरूर डालते हैं, इससे सब्जी का टेस्ट डबल हो जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement