How to make Kala Khatta Sharbat: न चीनी और न चाशनी, ताजे अंगूर से घर पर बनाएं काला खट्टा शरबत, अंग-अंग में भरेगी ठंडक

गर्मियों के मौसम में काला खट्टा का नाम सुनते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. बर्फ से भरपूर ठंडा-ठंडा काला खट्टा गोला और शरबत हर किसी को पसंद आता है लेकिन यहां हम आपको ताजे काले अंगूरों से बिना चीनी और चाशनी के शरबत की रेसिपी बनाना सिखा रहे हैं.

Advertisement
गर्मी में अंगूर से बनाएं काला खट्टा शरबत (Photo: ITG) गर्मी में अंगूर से बनाएं काला खट्टा शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. काले अंगूर का शरबत न केवल एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है बल्कि यह पोषक तत्वों का पावरहाउस भी है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत और त्वचा की चमक के लिए बेहतरीन होते हैं.

गर्मी में यह शरबत पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और पोटैशियम की उच्च मात्रा होने के कारण यह थकान दूर कर तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. बिना चीनी और चाशनी के बना यह शरबत वजन घटाने वालों और शुगर के मरीजों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है.

Advertisement

हेल्दी काला खट्टा शरबत 
ताजे काले अंगूर: 2 कप

शहद या गुड़ का पाउडर: 1 चम्मच 

काला नमक: 1 छोटा चम्मच 

भुना हुआ जीरा पाउडर: आधा चम्मच

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

पुदीने के पत्ते: 8-10

ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

सबसे पहले काले अंगूरों को अच्छी तरह धो लें.

मिक्सर जार में अंगूर, ताजे पुदीने के पत्ते, काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस डालें.

अगर अंगूर थोड़े खट्टे हैं तो इसमें एक चम्मच शहद या गुड़ का पाउडर मिलाएं. बिना चीनी के यह अधिक रिफ्रेशिंग लगता है.

मिश्रण को अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर एक बड़ी छलनी से छान लें ताकि अंगूर के छिलके अलग हो जाएं.

गिलास में ढेर सारी बर्फ डालें, तैयार शरबत पलटें और ऊपर से पुदीने की पत्ती से सजाकर एकदम ठंडा-ठंडा परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement