गया में विधायक मनोरमा देवी के सरकारी अंगरक्षक का उनके बेटे रॉकी यादव के साथ कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की बात कही गई है. अगर जांच में सरकारी सुरक्षा व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित सुरक्षाकर्मी और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.