Jau ka Thanda Sharbat: 45° की गर्मी में भट्टी जैसा तप रहा शरीर हो जाएगा ठंडा-ठंडा, रोज सुबह नाश्ते में पिएं जौ-सत्तू का चटपटा शरबत

Jau ka Thanda Sharbat: गर्मियों के मौसम में हर कोई नींबू पानी और लस्सी जैसी चीजें पीता है लेकिन शरीर को अंदर से ठंडा रखने और तुरंत एनर्जी देने में जौ का शरबत बहुत ही बेहतरीन है. यह न सिर्फ बेहद रिफ्रेशिंग है बल्कि सेहत का खजाना भी है जो पेट की गर्मी और डिहाइड्रेशन को मिनटों में दूर करता है.

Advertisement
जौ का शरबत (Photo: ITG) जौ का शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

Jau ka Thanda Sharbat: मई की चिलचिलाती धूप, रिकॉर्डतोड़ गर्मी और थपेड़े मारती लू ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब जैसे पूरे उत्तर भारत को भट्टी की तरह तपा दिया है. इस जानलेवा हीटवेव में शरीर की एनर्जी मानो पूरी तरह निचोड़ जाती है. ऐसे में बाजार में मिलने वाली महंगी, केमिकल और शुगर से भरी कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को राहत देने के बजाय और नुकसान पहुंचाती हैं.

Advertisement

लेकिन इस भीषण गर्मी को मात देने के लिए हमारे पुरखों का एक ऐसा देसी और पारंपरिक नुस्खा आज भी सबसे कारगर है जिसके आगे कोल्ड ड्रिंक्स फेल हैं. हम बात कर रहे हैं भुने जौ और भुने चने से बनने वाले शरबत की जो न सिर्फ पेट को AC जैसी अंदरूनी ठंडक देता है बल्कि शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाकर तुरंत एनर्जी से भर देता है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

जौ के शरबत की सामग्री

भुने जौ और भुने चने का आटा (सत्तू मिश्रण): 4 बड़े चम्मच

ठंडा पानी: 2 ग्लास

भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

काला नमक: आधा छोटा चम्मच

सफेद नमक: स्वादानुसार

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

बारीक कटा प्याज: 1 चम्मच (स्वाद के लिए)

बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना: 1 चम्मच

बारीक कटी हरी मिर्च: एक चुटकी 

Advertisement

बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका
एक बड़े जग या बर्तन में 4 चम्मच भुने जौ और चने का आटा डालें.

अब इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर चम्मच या मथनी की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गांठ (lumps) न रहे.

इसके बाद बचा हुआ पूरा पानी, काला नमक, सफेद नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह घोल लें.

आखिरी में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, पुदीना और हरा धनिया मिलाएं.

ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालकर इसे बिल्कुल चिल्ड सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement