Iron-Rich Chutney Recipe : बाल झड़ने और कमजोरी से परेशान हैं? डाइट में शामिल करें भांग के बीज और करी पत्ते की चटनी

शरीर में आयरन की कमी से थकान, कमजोरी और हेयरफॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हीमोग्लोबिन के लेवल को सुधारने और एनर्जी बढ़ाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट की यह स्पेशल भांग के बीज और करी पत्ते की चटनी ट्राई करें. यह स्वादिष्ट चटनी पाउडर प्लांट प्रोटीन, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर है.

Advertisement
करी पत्ते बालों के लिए अच्छे होते हैं. (PHOTO:AI) करी पत्ते बालों के लिए अच्छे होते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

Hemp Seeds Curry Leaves Chutney Powder: ऑफिस में काम के बीच आपको काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है, जो इसका एक कारण शरीर में ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंचना भी हो सकता है, जो बॉडी में आयरन की कमी के कारण होते हैं. शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन का उत्पादन घट जाता है जिससे एनिमिया होने के चांस बढ़ जाते हैं, इतना ही नहीं इसके कारण हेयरफॉल की समस्या भी होती है. 

Advertisement

आजकल बालों के झड़ने से छोटी-बड़ी हर उम्र के जूझ रहे हैं, मगर लोग सिर्फ विटामिन और प्रोटीन से भरपूर चीजों को तो अपनी डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन सभी आयरन वाली चीजों को अनदेखा कर देते हैं. जबकि वो हमारे शरीर के लिए बेहद अहम माने जाते हैं, वैसे तो आयरन की कमी का इलाज सही डॉक्टरी सलाह से ही किया जाना चाहिए, लेकिन अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स को शामिल करने से बीमारियों को दूर रखने में काफी हद तक मदद मिल सकती है. 

अगर आप अपनी डाइट में आयरन वाली चीजें शामिल करने का सबसे आसान तरीके की तलाश में हैं तो हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस कंटेंट क्रिएटर खुशी छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक भांग के बीज और करी पत्ते की चटनी की रेसिपी शेयर की है, जिसमें भरपूर मात्रा में आयरन होगा. 

Advertisement

उनका कहना है कि भांग के बीज और करी पत्ते से बनी यह घर की बनी चटनी आयरन से भरपूर तत्वों, प्लांट प्रोटीन और हेल्दी फैट का मिक्सर है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और रोजाना की एनर्जी में मददगार साबित हो सकती है. इस चटनी को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और इसके साथ ही यह बोरिंग दाल-चावल का भी स्वाद बढ़ा देगा. आइए आपको भांग के बीज और करी पत्ते की चटनी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं. 

आयरन वाली चटनी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप भांग के बीज
  • 1 कप करी पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच राई के दाने
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 छोटा चम्मच चना दाल
  • 3 से 4 ड्राई लाल मिर्च
  • 1 चम्मच घी
  • 1 छोटा पीस गुड़
  • स्वादानुसार नमक

चटनी बनाने का आसान तरीका 

सबसे पहले पैन को लो फ्लेम में गर्म करें और उसमें देसी घी डालें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, राई,सूखी लाल मिर्च, चना दाल, करी पत्ते और भांग के बीज डालें. 

इन सबको अच्छी तरह से रोस्ट कर लें, जैसे ही सारा मसाला गोल्डन हो जाए तो गैस बंद कर दें. गैस बंद करते ही पैन में गुड़ डालकर चलाते रहे, जब तक सारा गुड़ मिक्सर में अच्छी तरह से ना मिल जाए. 

Advertisement

गुड़ के मिलने के बाद मिक्सर को साइड में ठंडा करने के लिए रख दीजिए और इसके ठंडा होने के बाद आप मिक्सी में दरदरा पीस लीजिए. इस चटनी पाउडर को आप एयरटाइट कंटेनर में रख दीजिए और 10 से 15 दिनों तक इसका इस्तेमाल कीजिए. 

इस चटनी पाउडर का कैसे करें इस्तेमाल

इस चटनी पाउडर को आपका जब मन हो आप डोसा, इटली, सांभर या फिर देसी घी, चावल या किसी भी सब्जी के साथ दो चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका जब मन को तब पानी मिलाकर चटनी की तरह पेस्ट बना सकते हैं, जिसका स्वाद किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »