Homemade Mulethi Face Serum: आजकल हर कोई ऐसी स्किन चाहता है जो बिना ज्यादा मेकअप के भी नेचुरली ग्लो करे. सोशल मीडिया पर ग्लास स्किन का ट्रेंड भी काफी पॉपुलर है, लेकिन इसके लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता. मगर पिछले कुछ समय से लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा कर रहे हैं और अगर आप भी घर पर मौजूद चीजों से DIY स्किन केयर रेमेडीज आजमाते हैं, तो यह होममेड सीरिम आप ट्राई कर सकते हैं, जिसे बनाने के लिए आपको ज्यादा महंगी चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
हालांकि, घर पर तैयार किए गए किसी भी DIY सीरम को इस्तेमाल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर इंसान की त्वचा अलग होती है. किसी को इससे फायदा महसूस हो सकता है, जबकि किसी की संवेदनशील त्वचा पर जलन या एलर्जी भी हो सकती है. इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
मुलैठी सीरम बनाने के लिए सामग्री
कैसे बनाएं मुलैठी का DIY सीरम?
सबसे पहले एक साफ और सूखे कटोरे में मुलैठी की कुछ स्टिक्स डालें. अब इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं. इसके बाद 2 विटामिन ई कैप्सूल को काटकर उनका तेल मिश्रण में डालें. अब इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 1 से 2 बड़े चम्मच गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
मुलैठी को मिक्सर में कुछ समय तक रहने दें, ताकि उसके कंपाउंड उसमें अच्छी तरह इन्फ्यूज हो सकें. तैयार मिक्सर को एक साफ कंटेनर में रखें और इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह मिला लें.
कैसे करें इस्तेमाल?
चेहरा साफ करने के बाद थोड़ी मात्रा में सीरम लें और हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं. धीरे-धीरे मसाज करें और इसे त्वचा में अवशोषित होने दें. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें.
मुलैठी सीरम के संभावित फायदे
मुलैठी को पारंपरिक रूप से त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है और इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक कंपाउंड स्किन को शांत रखने और रंगत को निखारने में मदद कर सकते हैं. वहीं, एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और गुलाब जल त्वचा को फ्रेश महसूस करा सकता है. मुलेठी चेहरे से दाग-धब्बे और झुर्रियां भी कम करने में मदद करता है.
त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद: एलोवेरा जेल और गुलाब जल त्वचा को नमी देने में मदद कर सकते हैं.
त्वचा को मुलायम बना सकता है: नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट महसूस हो सकती है.
डल स्किन में निखार: मुलैठी में मौजूद ग्लैब्रिडिन जैसे कंपाउंड त्वचा की रंगत को समान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
हेल्दी ग्लो: नियमित स्किन केयर रूटीन के साथ यह मिक्सर त्वचा को ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग लुक देने में मदद कर सकता है.
ड्राई स्किन के लिए मददगार: नारियल तेल और विटामिन ई त्वचा को पोषण और नमी देने में मदद कर सकते हैं.
मुलैठी सीरम से हो सकते हैं ये नुकसान
DIY सीरम हर किसी की त्वचा के लिए उपयुक्त हो, यह जरूरी नहीं है. नारियल तेल कुछ लोगों में पोर्स बंद कर सकता है और मुंहासों की समस्या बढ़ा सकता है. संवेदनशील त्वचा पर गुलाब जल, विटामिन ई या किसी अन्य सामग्री से जलन, लालिमा या खुजली हो सकती है. अगर मिक्सर को साफ तरीके से तैयार या स्टोर नहीं किया गया, तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर करने से बचें और खराब स्मेल या कलर बदलने पर तुरंत फेंक दें.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी DIY स्किन केयर नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, एलर्जी है या पहले से कोई स्किन कंडीशन है, तो इस्तेमाल से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क