Homemade Chili Paste: 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा 'चिली पेस्ट', महीनों तक नहीं होगा खराब, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

अगर आप स्पाइसी खाने के शौकीन हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की यह होममेड चिली पेस्ट रेसिपी आपके बेहद काम आएगी. घर में मौजूद लहसुन, मिर्च और तिल जैसी बेसिक चीजों से तैयार यह पेस्ट नूडल्स, फ्राइड राइस और सैंडविच का स्वाद दोगुना कर देता है, इसे आसानी से स्टोर भी किया जा सकता है.

Advertisement
लाल मिर्च और लहसुन की चटनी बनाई जाती है. (PHOTO:AI) लाल मिर्च और लहसुन की चटनी बनाई जाती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

Homemade Chili Paste: भारतीय खाने का असली स्वाद मसालों से ही होता है, इसी वजह से विदेशों में काफी फेमस होने लगा है. कुछ लोगों को तीखा और स्पाइसी खाना पसंद होता है, अक्सर लोग अपनी ग्रेवी, चिकन, मटन या चाइनीज डिशेज को एक्स्ट्रा स्पाइसी बनाने के लिए तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग तो बाजार से महंगे रेडीमेड चिली पेस्ट खरीदकर लाते हैं, लेकिन अब आपको मार्केट के प्रिजर्वेटिव वाले पेस्ट पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

Advertisement

अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही चिली पेस्ट बना सकते हैं. शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर घर पर ही परफेक्ट, तीखा और बैलेंस्ड होममेड चिली पेस्ट बनाने का एक बेहद आसान तरीका शेयर किया है. कुछ बेसिक चीजों से तैयार होने वाला यह पेस्ट आपकी बोरिंग डिश को भी रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब जायका दे सकता है.

आइए जानते हैं घर पर चिली पेस्ट बनाने की आसान तरीका क्या है.

चिली पेस्ट के लिए जरूरी इंग्रेडिएंट्स

  • चिली फ्लेक्स: आधा कप
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: आधा कप 
  • बारीक कटा हुआ लहसुन: 5 बड़े चम्मच
  • बारीक कटा हुआ अदरक: 2 बड़े चम्मच
  • सफेद तिल: 2 बड़े चम्मच
  • चीनी: 1.5 बड़ी चम्मच 
  • सोया सॉस: 1/4 कप
  • नमक: आधा छोटा चम्मच 
  • तेल: 2 कप

बनाने का आसान तरीका 

  1. सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें. इसमें चिली फ्लेक्स और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें.
  2. अब इसी बाउल में बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक, सफेद तिल, चीनी, नमक और सोया सॉस डालकर सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. एक पैन में 2 कप तेल डालकर उसे अच्छी तरह गर्म कर लें. 
  4. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो इसे मसालों वाले मिक्सचर में थोड़ा-थोड़ा करके दो से तीन बार में डालें.
  5. तेल डालते समय चम्मच से लगातार चलाते रहें ताकि सारे मसाले एक तरह से पक जाएं.

इस तरीक से करें स्टोर

Advertisement

जब मिक्सर पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो इसे एक साफ और सूखे कांच के एयरटाइट जार में भरकर रख लें. इस चिली पेस्ट को आप महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं.

जब भी चाइनीज या स्पाइसी फूड खाने का मन हो, बस एक चम्मच निकालें और मिला दें. आप इसे नूडल्स, फ्राइड राइस, सैंडविच या किसी भी स्टर-फ्राई रेसिपी में ट्विस्ट लाने के लिए यूज कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »