Chana Dal Puri Recipe: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सुबह का नाश्ता पूड़ी और आलू की सब्जी होती है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते भी हैं. आलू की सब्जी के साथ सिंपल और आलू भरी पूड़ी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन एक बार नाश्ते में चना दाल की खस्ता पूड़ी खाकर देखिए, इसका स्वाद बिल्कुल हटकर होता है, जिसे खाने में बहुत मजा आता है.
हर से एकदम सुनहरी और करारी और अंदर से चटपटे, मसालेदार स्टफिंग का तड़का चना दाल पूड़ी को लाजवाब बना देती है. यह पूड़ियां सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि पेट भर स्वाद और खुशी का एक बहाना हैं. वीकेंड का नाश्ता हो, बच्चों का टिफिन या फिर कोई खास त्योहार, यह रेसिपी हर मौके को खास बना देती है.
सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है. तो आइए जानते हैं कि यह लाजवाब चना दाल की पूड़ी कैसे बनाते हैं.
चना दाल पूड़ी के लिए सामग्री
दाल उबालने के लिए:
दाल के चटपटे तड़के और मसाले के लिए:
आटा और तलने के लिए:
चना दाल पूड़ी बनाने का आसान तरीका
चना दाल को उबालें
कुकर में भीगी हुई चना दाल, हल्दी पाउडर, तेजपत्ता, 1 छोटा चम्मच घी, नमक और लगभग 1 कप पानी डालें. कुकर का ढक्कन बंद करें और मिडियम फ्लेम पर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं. कुकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलें और तेजपत्ता निकाल दें. दाल को छान लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए.
चटपटा मसाला तैयार करें
एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें. इसमें कद्दूकस किया अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें. अब उबली हुई चना दाल डालें और साथ में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाएं.
मिडियम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट तक दाल को चलाएं ताकि इसका बचा हुआ पानी सूख जाए. गैस बंद करें, ऊपर से ताजा कटा हरा धनिया मिलाएं और दाल को थोड़ा ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इसे मैशर या मिक्सी में हल्का-सा दरदरा पीस लें.
पूड़ी में स्टफिंग भरें
आटा को गूंथ लें और फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को कटोरी की शेप दें और उसके बीच में 1 से 2 चम्मच तैयार चना दाल की स्टफिंग रखें. आटें के किनारों को ऊपर लाते हुए अच्छी तरह बंद कर दें और गोल लोई बना लें. अब इसे हल्के हाथों से बेलन की मदद से थोड़ा मोटा बेलें.
गरमा-गरम तलें
कड़ाही में तेल या घी अच्छी तरह गरम करें. बेली हुई पूरी को सावधानी से गरम तेल में डालें. कलछी से हल्का-सा दबाते हुए दोनों तरफ से गोल्डन और खस्ता होने तक मिडियम फ्लेम पर तल लें.
परोसने का तरीका
आपकी गरमा-गरम, फूली-फूली और मसालेदार चना दाल की पूड़ियां तैयार हैं. इन्हें आलू की रसेदार सब्जी, खट्टे-मीठे आम के अचार, रायते या बस एक कप कड़क गरम चाय के साथ परोसें. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्ग सबको अच्छा लगता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क