Gujarati Dabeli Recipe: मुंबई का वड़ापाव लगेगा फीका! जब खाएंगे गुजरात की फेमस दाबेली, बेहद आसान है रेसिपी

वड़ापाव और समोसा खाकर बोर हो चुके हैं? तो इस शाम को गुजरात की मशहूर तीखी-मीठी और चटपटी दाबेली ट्राई करें. उबले आलू, क्रंची मूंगफली, अनार के दाने और नायलॉन सेव के परफेक्ट कॉम्बिनेशन से बनी यह आसान रेसिपी आपके स्नैक्स का स्वाद बदल देगी. जानें रेसिपी...

Advertisement
गुजराती खाने का अपना एक अलग स्वाद होता है. (PHOTO:AI) गुजराती खाने का अपना एक अलग स्वाद होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

Gujarati Dabeli Recipe: अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और हर बार वड़ापाव, पाव भाजी या समोसे का ही स्वाद लेते हैं और अब इनको खाकर बोर हो गए हैं. खासतौर पर शाम के समय जब कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग्स होती है, तब आप कुछ झटपट बनने वाली रेसिपी की तलाश में रहते हैं. ऐसे में गुजरात की गलियों से निकलकर पूरे देश में लोगों का दिल जीत रही दाबेली ट्राई कर सकते हैं.

Advertisement

आज सबसे तेजी से पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड्स में गुजराती दाबेली शामिल हो चुकी है. मुलायम बन, मसालेदार आलू की स्टफिंग, मीठी-तीखी चटनी, कुरकुरी मूंगफली, सेव और अनार के दानों का शानदार कॉम्बिनेशन इसे बाकी स्नैक्स से बिल्कुल अलग बनाता है. इसे खाने के बाद लोग मुंबई का मशहूर वड़ापाव भी खाना भूल जाते हैं. 

क्यों खास है गुजराती दाबेली?

दाबेली की सबसे बड़ी खासियत इसका बैलेंस्ड टेस्ट है. इसमें एक ही बाइट में खट्टा, मीठा, तीखा और हल्का मसालेदार फ्लेवर मिलता है, जो स्वाद को यादगार बना देता है. यही वजह है कि जो लोग इसे पहली बार चखते हैं, वे अक्सर दोबारा इसकी तलाश करने लगते हैं.

क्या है गुजराती दाबेली?

पहले जहां दाबेली सिर्फ गुजरात के कच्छ इलाके तक सीमित थी, वहीं आज दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पुणे और देश के कई बड़े शहरों की फूड स्ट्रीट्स पर इसकी लंबी डिमांड देखने को मिलती है. अगर आपने अब तक सिर्फ वड़ापाव का ही स्वाद लिया है, तो इस बार गुजराती दाबेली जरूर ट्राई करें. हो सकता है कि एक बार खाने के बाद आपका पसंदीदा स्ट्रीट फूड ही बदल जाए. दाबेली का मतलब होता है दबाकर परोसी गई, क्योंकि सारी फिलिंग को बन के अंदर भरकर हल्का दबाया जाता है.

Advertisement

दाबेली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • पाव (बन)
  • उबले हुए आलू
  • दाबेली मसाला
  • मक्खन
  • इमली की मीठी चटनी
  • हरी चटनी
  • लहसुन की चटनी
  • भुनी हुई मूंगफली
  • अनार के दाने
  • बारीक सेव
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • बारीक कटा प्याज
  • स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू का रस

घर पर ऐसे बनाएं मजेदार दाबेली

  1. सबसे पहले उबले आलू को मैश करके उसमें दाबेली मसाला और थोड़ा पानी डालकर कुछ मिनट तक पकाएं.
  2. अब पाव को बीच से काटकर उस पर मीठी, हरी और लहसुन की चटनी लगाएं.
  3. तैयार आलू का मिक्सर भरें और ऊपर से मूंगफली, प्याज, अनार के दाने, सेव और हरा धनिया डाल दें.
  4. अब पाव पर थोड़ा मक्खन लगाकर तवे पर दोनों तरफ से हल्का गोल्डन होने तक सेंक लें.

स्वाद के साथ मिलेगा पोषण 

दाबेली सिर्फ स्वाद ही नहीं देती, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाले आलू, मूंगफली, अनार और हरे धनिए से शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं. अगर आप इसे घर पर कम मक्खन और ताजी सामग्री के साथ बनाते हैं, तो यह बाजार की तुलना में ज्यादा हेल्दी ऑप्शन बन सकती है. अगर आप नए-नए स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना पसंद करते हैं, तो गुजराती दाबेली आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »