Anar Bomb Mithai: दिखती है पटाखा, पर जलाएं नहीं खाएं! दिवाली पर बनाएं वायरल अनार बम मिठाई, लगेगी बहुत ही टेस्टी

Anar Bomb Mithai: अगर आप भी दिवाली पर मेहमानों के सामने कुछ नया और यूनिक परोसना चाहते हैं तो फिर आपको सोशल मीडिया पर वायरल अनार बम मिठाई जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसे आसानी से आप घर की ही बेसिक चीजों से बना सकते हैं.

Advertisement
अनार बम मिठाई (Photo: ITG) अनार बम मिठाई (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Anar Bomb Mithai: दीवाली का त्योहार हो और पटाखों की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन इस बार पटाखों को आसमान में जलाने के बजाय अपनी डाइनिंग टेबल पर सजाएं और खाएं. इन दिनों सोशल मीडिया पर अनार बम मिठाई काफी तेजी से वायरल हो रही है जो दिखने में बिल्कुल असली अनार बम (पटाखा) जैसी लगती है, लेकिन खाने में बेहद स्वादिष्ट और रिच होती है.

Advertisement

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे सिर्फ 3 मुख्य चीजों (पान के पत्तों, नारियल का बुरादा और कंडेंस मिल्क) से बहुत आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. बच्चों को यह अनोखी मिठाई बहुत पसंद आएगी और मेहमान भी इसे देखकर आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

आवश्यक सामग्री:

पान के पत्ते (4 से 5 आप जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं)

चीनी: 2 चम्मच

सौंफ: 1 चम्मच

कंडेंस मिल्क: ¾ कप

बारीक कटे हुए काजू: आधा कप

नारियल का बुरादा: 4 से 5 बड़े चम्मच (अनार बम का ब्राउन शेड देने के लिए)

इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच (स्वादानुसार)

घी: हाथों को चिकना करने के लिए

गुलाब की पत्तियां- 2 चम्मच

बनाने की विधि:
इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. 

Advertisement

अब इन्हें बारीक तोड़कर मिक्सर में डालें, ऊपर से सौंफ और चीनी डालकर ग्राइंड कर लें.

अब इस मिक्स्चर को नारियल के बुरादे में मिलाएं और ऊपर से बारीक कटे काजू भी डालें.

ऊपर से कंडेस मिल्क डालें और अब सभी को अच्छी तरह गूंथकर डो तैयार कर लें. 

अब इस मिक्स्चर के बीच में आप गुलकंद भर दें और हाथों से मिक्स्चर के अनार जैसे शेप तैयार कर लें

इसमें नीचे और ऊपर की तरफ छोड़ा कंडेंस मिल्क लगाएं और दोनों सिरों पर गुलाब की पत्तियों को चिपका दें. 

आपकी अनार बम जैसी जैसी दिखने वाली मिठाई तैयार है. इसे मेहमानों के सामने परोसें. यकीन मानिए वो भी असली और इस मिठाई वाले अनार बम में अंतर नहीं कर पाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »