बाथरूम के नल या शॉवर से बूंद-बूंद टपकता है पानी? प्लंबर को बुलाने से पहले आजमाएं ये 6 आसान हैक्स; रॉकेट की तरह बढ़ेगा प्रेशर

बाथरूम के नल और शॉवर में पानी का प्रेशर कम होने से परेशान हैं? तो अब टेंशन छोड़ दीजिए क्योंकि आप बिना प्लंबर और बिना फालतू खर्च के आसानी से पानी के प्रेशर को ठीक कर सकते हैं. आज हम आपको घर बैठे पानी का फ्लो और प्रेशर ठीक करने के तरीके बताने वाले हैं.

Advertisement
आप पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए पाइप या शॉवर की गंदगी को साफ कर लें.   (Photo: ITG) आप पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए पाइप या शॉवर की गंदगी को साफ कर लें. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:37 AM IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुबह को बहुत व्यस्त होते हैं. जहां एक तरफ उनका ध्यान बच्चों को तैयार करने में होता है, वहीं दूसरी ओर वे लोग खुद भी ऑफिस के लिए तैयार हो रहे होते हैं. अब सोचिए सुबह की इस जल्दी में अगर कोई नहाने घुसे और नल या शॉवर से पानी बूंद-बूंद निकलने लगे, तो क्या होगा? नहाने की जल्दी होते हुए भी जल्दी नहा नहीं पाएंगे और ऑफिस के लिए देर होती जाती है और पूरा मूड खराब हो जाता है.

कई घरों में ऊपर की मंजिल पर नल या शॉवर का प्रेशर इतना कम होता है कि बाल्टी भरने में भी काफी समय लग जाता है. अगर आप भी इसी समस्या से रोज जूझ रहे हैं और सीधा प्लंबर को फोन घुमाने का सोच रहे हैं तो रुक जाएं. दरअसल, पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए हर बार मोटर बदलवाने या खूब सारे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है. ऐसे बहुत से छोटे-छोटे कारण हैं, जिनकी वजह से नलों या शॉवर में पानी का फ्लो कम हो जाता है. आप इस फ्लो को आसानी से खुद ही ठीक कर सकते हैं. कैसे? चलिए बताते हैं.

1. सबसे पहले चेक करें टंकी का पानी लेवल: कई बार टंकी में पानी कम होने की वजह से नलों में आने वाले पानी का प्रेशर कम हो जाता है. खासकर सुबह और शाम के समय ज्यादा इस्तेमाल होने पर ये समस्या बढ़ जाती है. इसलिए पानी के प्रेशर कम होने की समस्या हो रही हो तो सबसे पहले टंकी का लेवल जरूर देखें. अगर टंकी पूरी भरी रहती है, तो पानी का प्रेशर भी अच्छा रहता है.

Advertisement

2. पाइप या शॉवर में गंदगी तो नहीं हो गई है जमा: समय के साथ पाइप, नल और शॉवर के छोटे-छोटे छेदों में मिट्टी, नमक या गंदगी जमा हो जाती है. इनकी वजह से पानी आने का रास्ता कम हो जाता है और प्रेशर कम लगने लगता है. ऐसे में शॉवर हेड को निकालकर सिरके या गर्म पानी में थोड़ी देर भिगो दें. इससे जमा गंदगी साफ हो सकती है और पानी का फ्लो फिर से तेज हो जाता है.

3. वाल्व आधा बंद हो तो भी कम हो जाता है प्रेशर: घर में लगे पानी के वाल्व अगर पूरी तरह खुले न हों, तो पानी का फ्लो कम आने लगता है. कई बार सफाई करवाने या रिपेयर के बाद वाल्व सही से खोला नहीं जाता. इसलिए सभी वाल्व और कनेक्शन एक बार जरूर चेक करें.

4. पतली या पुरानी पाइप भी हो सकती है वजह: अगर घर की पाइपलाइन बहुत पुरानी हो गई है या पाइप पतले डले हुए हैं, तो भी पानी का फ्लो कम हो सकता है. पुराने पाइपों में अंदर जंग और गंदगी जमने लगती है, जिससे पानी आसानी से नहीं निकल पाता. ऐसे में पाइप बदलवाना लंबे समय के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement

5. मोटर या बूस्टर पंप भी कर सकता है मदद: जिन घरों में ऊपरी मंजिल पर पानी का फ्लो कम होता है, तो वहां छोटा बूस्टर पंप लगवाने से फायदा मिल सकता है. इससे पानी का प्रेशर बढ़ जाता है और शॉवर या नल से तेज पानी आने लगता है. हालांकि इसे लगवाने से पहले किसी अच्छे प्लंबर की सलाह लेना जरूरी है.

6. लीकेज को नजरअंदाज न करें: अगर कहीं पाइप से हल्का-सा भी पानी रिस रहा है, तो इससे पूरे घर में स्पालई होने वाले पानी का प्रेशर कम हो सकता है. कई बार दीवार के अंदर छिपा लीकेज भी इसकी वजह बनता है. ऐसे में अगर अचानक पानी का फ्लो कम हो जाए, तो लीकेज की जांच जरूर करवाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »