How to get glowing skin: महंगे फेशियल का चक्कर छोड़ें, आम के गूदे में दही मिलाकर बनाएं मैंगो फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार

How to get glowing skin: मीठे-मीठे आम खाने में बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. जी हां, विटामिन सी से भरपूर आम आपकी स्किन को जवान और सुंदर बना सकता है. यहां हम आपको आम और दही का फेस मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
अब चमकेगा फेस (Photo: ITG) अब चमकेगा फेस (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

How to get glowing skin: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में फलों के राजा आम की बहार आ जाती है. स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ आम हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना मजा इसे खाने में आता है, उतना ही यह हमारी त्वचा को निखारने में भी मददगार है. 

जी हां पहले खाओ और फिर लगाओ का फॉर्मूला अपनाकर आप पके हुए आम के गूदे में थोड़ी सी दही मिलाकर एक बेहतरीन मैंगो फेस पैक तैयार कर सकते हैं. आम में मौजूद विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, वहीं दही स्किन को डीप मॉइश्चराइज कर टैनिंग हटाती है. आइए जानते हैं इस स्पेशल मैंगो फेस पैक को बनाने और लगाने का तरीका.

Advertisement

सामग्री

पके हुए आम का गूदा: 2 बड़े चम्मच (रेशे रहित या अच्छी तरह मैश किया हुआ लेकिन गूदा बहुत पतला नहीं होना चाहिए )

ताजा दही: 1 बड़ा चम्मच (कोशिश करें कि दही गाढ़ा हो)

गुलाब जल या पानी: चेहरा साफ करने के लिए

फेस पैक बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पका हुआ मीठा आम लें. उसे अच्छी तरह धोकर उसका छिलका हटा लें और गूदे (पल्प) को एक साफ कटोरी में निकाल लें.

आम के गूदे को चम्मच या फॉर्क (कांटे) की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे. आप चाहें तो इसे मिक्सी में पीसकर स्मूथ प्यूरी भी बना सकते हैं.

अब इस 2 चम्मच आम के पल्प में 1 चम्मच ताजा गाढ़ा दही डालें.

दोनों सामग्रियों को एक चम्मच की मदद से तब तक अच्छी तरह फेंटें, जब तक कि दोनों आपस में मिलकर एक स्मूथ, क्रीमी पेस्ट न बन जाएं. आपका मैंगो-दही फेस पैक लगाने के लिए बिल्कुल तैयार है.

Advertisement

लगाने का सही तरीका 
फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे और गर्दन को किसी माइल्ड फेस वॉश या गुलाब जल से अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए. इसके बाद चेहरे को तौलिए से थपथपाकर (Pat dry) सुखा लें.

अब तैयार किए गए मैंगो फेस पैक को अपनी उंगलियों या ब्रश की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर एक समान (इवन) परत में लगाएं. ध्यान रहे कि इसे आंखों और होठों के नाजुक हिस्से के बहुत पास न लगाएं.

पैक को चेहरे पर लगाकर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इस दौरान आराम करें ताकि आम और दही के पोषक तत्व त्वचा में गहराई से समा सकें.

जब पैक हल्का सूखने लगे, तो चेहरे पर सीधे पानी डालने के बजाय हाथों को थोड़ा सा गीला (पानी या गुलाब जल से) करें. अब हल्के हाथों से चेहरे की सर्कुलर मोशन (गोलाकार) में 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें. इससे डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाएंगे.

इसके बाद चेहरे को सामान्य या ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें. ध्यान रखें कि इस पैक को साफ करने के बाद तुरंत किसी साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल न करें.

Advertisement

चेहरे को सुखाने के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार कोई हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें. बेहतर और परमानेंट ग्लो के लिए इस समर स्पेशल फेस पैक को हफ्ते में 2 बार जरूर आजमाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »